Jhansi : चाचा के घर बक्से में बंद मिला मासूम भतीजे का शव – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

Jhansi : चाचा के घर बक्से में बंद मिला मासूम भतीजे का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
झांसी : जिले के सीपरी थाना क्षेत्र में चाचा के घर एक बंद बक्से के अंदर से आठ वर्ष के बच्चे की लाश मिलने से हड़कम्प मच गया। बताया जा रहा है कि बच्चा रविवार की दोपहर से लापता था। परिजनों ने बच्चे की हत्या का आरोप सगे चाचा पर लगाया है। पुलिस ने फरार आरोपी चाचा की तलाश शुरू कर दी है। ग्राम केशवपुर में मुकेश राजपूत अपने परिवार के साथ रहते हैं। रविवार की दोपहर करीब एक बजे मुकेश का आठ वर्षीय बेटा अंशुल अचानक गायब हो गया। अंशुल की खोजबीन में सारा परिवार जुट गया लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल सका। बेटे की तलाश करते हुए परिजन बच्चे के चाचा राजकुमार के घर पर पहुंचे और वहां उन्हें एक बंद बक्से में मृत अंशुल को देख उनके होश फाख्ता हो गये। उन्होंने बेटे के शव को बाहर निकाला और घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना पर सीपरी थाना प्रभारी संजय गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर घटना की तफ्तीश शुरू की। सूचना पर एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, सीओ सिटी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीपरी थाना प्रभारी ने बताया कि संदिग्ध अवस्था मे बच्चे की मौत हुई है। उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। परिजनों ने बेटे की मौत का आरोप चाचा राजकुमार पर लगाया है। आरोपी चाचा मौके से फरार है। मृतक बच्चे के परिजनों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। हालांकि मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।