jp nadda on rahul gandhi – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 01 Dec 2018 18:18:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 नड्डा ने साधा निशाना, कहा तथ्यहीन बात करते हैं राहुल https://www.shauryatimes.com/news/20920 Sat, 01 Dec 2018 18:18:20 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=20920 नई दिल्ली : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी को तथ्यों के आधार पर बात करनी चाहिए। उन्होंने शनिवार को ट्वीट करते हुए कहा कि राहुल गांधी किसी दिन समय निकालें और आयुष्मान भारत योजना को समझने की कोशिश करें। नड्डा ने कहा कि यह योजना अधिकांश राज्यों में ट्रस्ट मॉडल है। मिथ्या और भ्रामक बातों से राहुल गांधी को बचना चाहिए। नड्डा ने शनिवार को राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी ने पिछले 60 सालों मे स्वास्थ्य क्षेत्र के विकास पर ध्यान दिया होता तो देश मे सिर्फ़ एक ही एम्स नहीं होता।

नड्डा ने भाजपा की सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि उनकी सरकार ने 13 नए एम्स बनाए हैं। साथ ही आयुष्मान भारत योजना गरीबों के लिए संजीवनी की तरह है। दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ने शनिवार को राजस्थान में एक सभा को संबोधित करते हुए आयुष्मान भारत योजना की सफलता पर संदेह व्यक्त किया था। राहुल गांधी ने इस योजना को फेल करार दिया था। इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने ट्विटर पर राहुल गांधी को तथ्यों के आधार पर बोलने की सलाह दी।

]]>