Kareena Kapoor shares selfie after pregnancy announcement – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 14 Aug 2020 07:28:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद करीना कपूर ने शेयर की सेल्फी https://www.shauryatimes.com/news/81530 Fri, 14 Aug 2020 07:28:19 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=81530 मुंबई : करीना कपूर खान एक बार फिर इन दिनों सुर्खियों में हैं। करीना कपूर खान दूसरी बार मां बनने वाली हैं। बुधवार को सैफ और करीना ने आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा की है। वहीं करीना कपूर को सोशल मीडिया पर बधाइयां मिल रही है। प्रेग्नेंसी के अनाउंसमेंट के बाद अभिनेत्री करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ सेल्फी शेयर की है। अभिनेत्री करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर गुरुवार को सेल्फी शेयर कर लिखा-‘एक और दिन, एक और शूटिंग और अच्छी तरह से…एक और मेरी पसंदीदा सेल्फी।’

39 वर्षीय अभिनेत्री तस्वीर में गुलाबी और सफेद रंग के कुर्ता में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। बेबो ने लाइट मेकअप किया है। करीना की इस तस्वीर को फैंस पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। वहीं सेलेब्स ने भी करीना के पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने लिखा-‘हमेशा खूबसूरत।’ करीना कपूर प्रेग्नेंट हैं और पटौदी परिवार में तैमूर अली खान के बाद एक और नन्हा मेहमान आने वाला है। बुधवार को करीना कपूर और सैफ अली खान ने अपने ज्वाइंट स्टेटमेंट में कहा था कि हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे परिवार में एक नया मेहमान जुड़ने वाला है। हमारे सभी शुभचिंतकों की शुभकाएनाएं प्यार और सहयोग का बहुत शुक्रिया।

करीना कपूर खान अभिनेता सैफ अली खान की दूसरी पत्नी हैं। करीना कपूर खान और सैफ का एक बेटा तैमूर है। सैफ अली खान चौथी बार पिता बन रहे हैं। सैफ की पहली पत्नी अमृता सिंह से सैफ को दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं। सारा और इब्राहिम की तैमूर के साथ कई तस्वीर वायरल हुई है। सारा और इब्राहिम अभिनेत्री करीना कपूर के साथ भी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। अभिनेत्री सोहा अली खान ने भाई सैफ अली खान और भाभी करीना कपूर को दूसरी बार पैरेंट्स बनने की बधाई दी है।

 

]]>