karti-chidambaram – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 15 Feb 2019 09:34:31 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 कार्ति चिदंबरम मिली विदेश जाने की अनुमति, लेकिन जमा कराने होंगे 10 करोड़ https://www.shauryatimes.com/news/32315 Fri, 15 Feb 2019 09:34:31 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=32315 नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने एयरसेल मैक्सिस केस मामले के आरोपित और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को विदेश जाने की अनुमति के लिए बतौर सिक्योरिटी जमा किए गए दस करोड़ रुपये को बिना ब्याज के तीन महीने के लिए जमा करने का आदेश दिया है। पिछले 30 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने कार्ति को विदेश जाने की अनुमति दी थी और बतौर सिक्योरिटी दस करोड़ रुपये जमा करने का आदेश दिया था। सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कहा कि वे 5,6,7 और 12 मार्च को कार्ति से पूछताछ करना चाहते हैं। उसके बाद कोर्ट ने कार्ति को 5,6,7 और 12 मार्च को ईडी के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया। कोर्ट ने कार्ति को चेतावनी देते हुए कहा कि आप जांच में सहयोग करें वर्ना आपके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आपने इसके पहले जांच में सहयोग नहीं किया है।

कार्ति चिदंबरम ने याचिका दायर कर कहा कि कि उसे 21 से 28 फरवरी तक विदेश यात्रा पर जाना है। उसकी कंपनी डब्ल्यूटीए और एटीपी टेनिस टूर्नामेंट के आयोजन में शामिल होगी। 18 सितंबर,2018 को सुप्रीम कोर्ट ने कार्ति चिदंबरम को 20 से 30 सितंबर तक विदेश जाने की अनुमति दी थी। उस समय कार्ति ने अपनी बेटी के दाखिले के लिए विदेश जाने की अनुमति मांगी थी। एयरसेल मैक्सिस डील मामले में ईडी और सीबीआई दोनों ने ही कार्ति और उसके पिता पी. चिदंबरम के खिलाफ केस दर्ज किया हुआ है।

]]>
INX मीडिया मामले में ईडी के सामने पेश हुए कार्ति चिदंबरम https://www.shauryatimes.com/news/31119 Thu, 07 Feb 2019 19:01:38 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=31119 नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को कार्ति चिदंबरम से आईएनएक्स मीडिया मामले में पूछताछ की। इसके अलावा जांच में सहयोग के लिए उनके पिता पी चिदंबरम को भी शुक्रवार को पेश होने के लिए समन जारी किया। कार्ति चिदंबरम दिल्ली के जामनगर स्थित ईडी के ऑफिस में सुबह 11 बजे पहुंचे थे। ईडी के साथ सीबीआई कार्ति के खिलाफ जांच कर रही है। आपने पिता के वित्तमंत्री रहते हुए उन्होंने आईएनएक्स को विदेशी निवेश प्रमोशन बोर्ड (एफआईपीबी) से क्लेरेंस दिलाया था। ईडी पहले भी कार्ति से कई बार पूछताछ कर चुकी है। कार्ति को पिछले साल फरवरी में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। सीबीआई का कहना है कि क्लेरेंस दिलाने के लिए कार्ति ने रिश्वत ली थी।

बाद में उन्हें जमानत मिल गई। मामले में कार्ति के अकाउंटेंट एस बालाकृष्ण को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। कार्ति की 54 करोड़ की संपत्ति को भी ईडी अटैच की जा चुकी है। ईडी के अनुसार आईनेक्स मीडिया का लेखा-जोखा दर्शाता है कि कार्ति से अप्रत्यक्ष तौर पर जुड़ी एक फर्म को 10 लाख रुपये कंपनी ने दिए। आरोप है कि कार्ति चिदंबरम ने आईएनएक्स मीडिया के खिलाफ जारी जांच में अपने प्रभुत्व का इस्तेमाल कर प्रभावित करने की कोशिश की है।

]]>