keshav in shravasti – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

किसानों और गरीबों को जातिवाद के नाम पर भड़का रहे विरोधी : केशव
श्रावस्ती/महराजगंज : कांग्रेस, सपा और बसपा पर हमला बोलते हुए शनिवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि जब तक देश में गरीबी रहेगी, तब तक उनकी पार्टी रहेगी। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा को मालूम है कि जब तक प्रदेश में गरीबी रहेगी और जातीय समीकरण रहेगा, तब तक इनकी दुकान चलती रहेगी। इस कारण वे गरीबी देखकर खुश होते हैं। उन्होंने कहा कि यह विरोधी गांव-गांव जाकर किसानों और गरीबों को जातिवाद के नाम पर भड़का रहे हैं। शनिवार को श्रावस्ती और महराजगंज लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मौर्य ने कहा कि अगर आप देश की सुरक्षा चाहते हैं तो एक बार फिर से मोदी सरकार को लाइए। हम दोबारा जीते तो देश को उन्नति के रास्ते पर ले जाने का काम और तेजी से करेंगे।

कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास अब फोटो खिंचाने वाले नेताओं के अलावा कोई और नहीं बचा है। इसलिए कांग्रेस को वोट देकर अपना वोट बर्बाद मत करिएगा। उन्होंने जनता से अपील की कि आप लोगों को अब डरने की जरूरत नहीं है। इस बार पूरे देश में मोदी फैक्टर भारी पड़ रहा है। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वह देश के प्रधानमंत्री बनने के लिए भले ही ख्वाब देख रहे हैं लेकिन उनके राजयोग में विपक्ष का नेता होना भी नहीं लिखा है। संसद में विपक्ष का नेता होने के लिए भी 54 सांसद होने चाहिए। केशव प्रसाद ने कहा कि इस बार भाजपा के चुनाव जीतने के बाद कोई हमेशा के लिए इटली, तो कोई सेफैई और कोई नोएडा चला जाएगा। यह लोकसभा चुनाव देश को सौ साल आगे ले जाने वाला चुनाव है।

भ्रष्टाचार के खात्म के लिए मोदी का दोबारा आना जरूरी : केशव प्रसाद मौर्य
गरीबों का हक छीनने वालो की खैर नहीं, जांच के बाद सब होंगे जेल के अंदर

श्रावस्ती/लखनऊ : भाजपा के स्टार प्रचारक और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने श्रावस्ती में विजयलक्ष्मी किसान सम्मेलन को संबोधित किया। श्रावस्ती से भाजपा प्रत्याशी दद्दन मिश्र के पक्ष में जनमानस से वोटों देने की अपील भी की। केशव प्रसाद ने कहा कि ये चुनाव केवल सांसद बनाने का चुनाव नहीं है बल्कि मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। री केशव प्रसाद ने कहा कि विरोधी दलों का गठबंधन लक्ष्य विहीन गठबंधन है,श्री केशव ने कहा कि विरोधी दलों का लक्ष्य केवल मोदी जी को हटाना है, विरोधी दलों का लक्ष्य गरीबी हटाना नही, भ्रष्टाचार को समाप्त करना नही, आतंकवाद का अंत करना नही, बेरोजगारी के खिलाफ जंग छेड़ना नहीं बल्कि सिर्फ मोदी जी को हटाओ, यही विपक्षियों का लक्ष्य है। श्री केशव प्रसाद जी ने कहा पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान क्या होता था ये किसी से छिपा नही है देश में 8 करोड़ से भी अधिक लोग फर्जी नामों से बेईमानी पूर्वक गरीबों, किसानों, नौजवानों के हक का एक लाख करोड़ रुपए से भी अधिक का पैसा हड़प लेते थे।

तमाम बेईमानों के नाम से वेतन जा रहा था, पेंशन जा रही थी, गैस सिलेंडर ब्लैक में जा रहे थे, सब्सिडी का पैसा जा रहा था, आवास का पैसा जा रहा था लेकिन जब जांच की गई तो पता चला कि सच्चाई में यह लोग सिर्फ कागज पर थे, वास्तव में नहीं थे। जिनके पास यह पैसा जा रहा था वही लोग नाराज हैं, वही गठबंधन कर रहे हैं तथा जनता को गुमराह कर रहे हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ भाजपा की सरकार आने के बाद जांच की जाएगी। श्री केशव प्रसाद ने कहा कि बहुत से अपराधी बेल पर घूम रहे हैं ऐसे लोगों को जेल में होना चाहिए। यदि मोदी जी प्रधानमंत्री बनते हैं तो ऐसे लोगों के खिलाफ जांच होगी और उन्हें जेल भेजा जाएगा। श्री केशव कहा कि 23 मई को जब श्री मोदी जी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे तो शायद तिहाड़ जेल भी छोटी पड़ जाएगी और एक नई जेल बनवानी पड़े।