keshav morya – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 24 Jun 2019 18:24:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 जनता दरबार में केशव मौर्य ने सुनी फरियाद https://www.shauryatimes.com/news/46498 Mon, 24 Jun 2019 18:24:44 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=46498 लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को कालिदास मार्ग स्थित अपने आवास पर जनता दरबार लगाया। इस दौरान वे दूर-दराज से आये लोगों से सीधे रू-ब-रू हुए और उनकी समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को जल्द समस्या निस्तारण के निर्देश दिये। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि निस्तारण गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए, जिससे किसी फरियादी को दुबारा उस समस्या के निदान के लिए परेशान न होना पड़े। समस्या निराकरण में किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता किसी भी दशा में क्षम्य नहीं होगी।

उन्होंने वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांग पेंशन की शिकायतों के निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए। जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री के आवास पर काफी संख्या में फरियादी पहुंचे हुए थे। इसमें बांदा, वाराणसी, मैनपुरी, बाराबंकी, पीलीभीत, जौनपुर, फिरोजाबाद, कुशीनगर आदि जिलों से लोग अपनी-अपनी समस्या लेकर आये थे। इसमें कुछ मामले पुलिस से संबंधित भी रहे। उप मुख्यमंत्री ने सभी को विश्वास दिलाया कि सभी लोगों की समस्याओं का समुचित समधान होगा।

]]>