keshav – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 08 Jul 2019 05:36:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 ब्रज के विकास के लिए योगी सरकार संवेदनशील: केशव https://www.shauryatimes.com/news/47962 Mon, 08 Jul 2019 05:36:13 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=47962 डिप्टी सीएम ने 691 लाख की परियोजनाओं को दी हरी झंडी

मथुरा : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार बांके बिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद महानगर में विकास परियोजनाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने 691 लाख रुपये लागत 18 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया तथा लोकनिर्माण विभाग के सभागार में पत्रकारों से कहा कि प्रदेश सरकार मथुरा के विकास के लिए संवेदनशील है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्ममंत्री रविवार पूर्वान्ह सवा ग्यारह बजे पर वृंदावन मांट-पानीगांव एप्रोच मार्ग स्थित पवनहंस हेलीपैड पर उतरा। जहां उन्हें अधिकारी व सिपाहियों ने गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया। वृंदावन आगमन पर भाजपा नेताओं ने विशाल पुष्प माला पहनाकर अभिनंदन किया। वहीं ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा भाजपा के बलदेव क्षेत्र से विधायक पूरन प्रकाश जिला अध्यक्ष नागेंद्र सिकरवार के अलावा अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री को बुके भेंट कर स्वागत किया गया।

रविवार दोपहर उन्होंने विकास योजनाओं को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं विधायक तथा कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक की। मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि ब्रज के विकास के लिए प्रदेश सरकार संवेदनशील है। ब्रज क्षेत्र के विकास की चर्चा के लिए यहां आया हूं। यहां 18 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलांयस किया गया है, जिसकी लागत 691 लाख रुपये है, जिनमें 15 योजनाओं का लोकार्पण एवं तीन योजनाओं का शिलान्यास किया गया है। ब्रज के विकास के लिए जिला प्रशासन अधिकारी, विधायक, कैबिनेट मंत्री एवं अन्य के साथ बैठक कर चर्चा की गई है। जिनमें यमुना एक्सप्रेस-वे के वृंदावन कट से लेकर पागलबाबा तक यमुना में सेतू निर्माण का प्रस्ताव घोषित किया गया है तथा गोवर्धन बरसाना मार्ग को चार लेन के लिए भेजे प्रस्ताव को भी घोषित किया गया है।

 

]]>
विपक्ष ने जाति के नाम पर समाज को बांटा : केशव मौर्य https://www.shauryatimes.com/news/41532 Wed, 01 May 2019 18:46:20 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=41532 फतेहपुर : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को भाजपा उम्मीदवार एवं केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के समर्थन में हुसैनगंज में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने जाति के नाम पर प्रदेश, समाज और देश बांटा है। प्रदेश में बुआ और भतीजे की सरकार ने लूटने का काम किया है। उपमुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि अखिलेश ने अपने पिता को धोखा दिया है। ऐसे में अखिलेश यादव कभी रिश्ते की बुआ के साथ नहीं हो सकते हैं। बुआ के साथ जिस तरह से गठबंधन किया गया है, वह गठबंधन नहीं बल्कि ठगबंधन है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार बनने के बाद जब इन लोगों पर घोटाले की कार्रवाई शुरू हुई तो पुरानी सारी बातें भूलकर एक हो गए। उनका मकसद कैसे भी कर मोदी को हराकर भविष्य में होने वाली कार्रवाई से बचना है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, रमाकांत त्रिपाठी, विधायक विकास गुप्ता, कृष्णा पासवान, करण सिंह पटेल आदि रहे।

]]>