Kinnar Arena will enter city with Juna Arena in Haridwar – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 22 Jan 2021 07:45:05 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 किन्नर अखाड़ा जूना अखाड़ा के साथ हरिद्वार में करेगा नगर प्रवेश व शाही स्नान https://www.shauryatimes.com/news/99403 Fri, 22 Jan 2021 07:43:50 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=99403 आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा

प्रयागराज। किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महाराज की अध्यक्षता में दिल्ली में अखाड़ा के पदाधिकारियों की बैठक गुरुवार को हुई। इसमें सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि हरिद्वार कुंभ के दौरान नगर प्रवेश (पेशवाई) किन्नर अखाड़ा जूना अखाड़ा के साथ करेगा और शाही स्नान भी करेगा । इतना ही नही वह जूना अखाड़ा के सभी कार्यक्रमो में शामिल होगा और किन्नर अखाड़ा के सभी कार्यक्रमों में जूना अखाड़ा के लोग शामिल होगे। इस दौरान किन्नर अखाड़ा के सभी महामण्डलेश्वर, मण्डलेश्वर, पीठाधीश्वर और महंत सहित सभी पदाधिकारी और बडी संख्या में शिष्य शामिल होगे। आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महाराज ने कहा कि यह बहुत बडा सौभाग्य है कि जूना अखाड़ा दण्डी संत – महात्माओं को भी हरिद्वार में अपने साथ जोड़ लिया है और वह लोग भी नगर प्रवेश और शाही स्नान करेगे।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सनातन धर्म की मजबूती के लिये जूना अखाड़ा के संरक्षक और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरिगिरि महाराज जी जो कार्य कर रहे है वह आने वाली सदियों और इतिहास में उनका नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जायेगा। आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महाराज ने कहा कि किन्नर अखाड़ा सनातन धर्म को मजबूत करने और उसके प्रचार-प्रसार में लगा हुआ है। जो गरीब और निर्बल वर्ग के लोग है उनकी सभी प्रकार से मदद की जा रही है। उन्होंने कहा कि माघ मेला तीर्थराज प्रयाग में उनका आगमन पांच फरवरी को होगा और वह माघी पूर्णिमा तक शिविर में रहेगी। उन्होंने मेला प्रशासन के अफसरों को शिविर के लिये जमीन और सुविधा मुहैया कराने के लिये धन्यवाद दिया है।

]]>