kumar-vishvas – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 10 Feb 2019 09:16:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 आप नेता कुमार विश्वास को पार्टी के बागी नेताओं ने दी जन्मदिन की बधाई https://www.shauryatimes.com/news/31528 Sun, 10 Feb 2019 09:16:25 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=31528 नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के नेता और कवि कुमार विश्वास रविवार को अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। आप के संस्थापक सदस्यों में से एक कुमार विश्वास को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की तरफ से तो कोई शुभकामना संदेश नहीं मिला लेकिन पार्टी से नाराज चल रहे नेताओं और विपक्षी दलों के नेताओं, फिल्म जगत सहित तमाम अन्य लोगों ने ही उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। भाजपा नेता और हरियाणा प्रदेश के वित्त और राजस्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कुमार विश्वास के जन्मदिन पर उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की और जन्मदिन की बधाई दी।

फिल्मी जगत के मशहुर अभिनेता मनोज बाजपेयी ने भी विश्वास को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि भाई कुमार विश्वास को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ऐसे चहकते और फुदकते हुए शतायु पार कर जाए यही कामना है। बहुत सारी ख़ुशियां और प्यार। विश्वास के जन्मदिन के मौके पर आप के बागी नेता कपिल मिश्रा ने बधाई देते हुए कहा कि मां सरस्वती का आशीर्वाद तो आप पर है ही बजरंग बली के आशीर्वाद से आपकी कलम में सत्य की शक्ति और साहस का संगम भी रहे। कलम आज खुलके सच बोल।

]]>