lalu family – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 28 Jan 2019 11:10:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 IRCTC टेंडर घोटाला : ईडी के केस में भी लालू को नियमित जमानत https://www.shauryatimes.com/news/29748 Mon, 28 Jan 2019 11:10:04 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=29748 नई दिल्ली : दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने रेलवे टेंडर घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से दर्ज केस में नियमित जमानत दे दी है। कोर्ट ने ईडी के मामले में राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को भी नियमित जमानत दे दी है। कोर्ट ने एक-एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी है। मामले की अगली सुनवाई 11 फरवरी को होगी। पिछले 19 जनवरी को कोर्ट ने सीबीआई की ओर से दर्ज केस में लालू यादव को नियमित जमानत दी थी। कोर्ट ने लालू यादव को एक लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दी थी। 20 दिसंबर 2018 को कोर्ट ने ने लालू यादव को अंतरिम जमानत दी थी।

19 नवंबर 2018 को लालू यादव खराब स्वास्थ्य के कारण वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश नहीं हो सके थे। उसके बाद कोर्ट ने आदेश दिया कि अस्पताल प्रशासन या जेल प्रशासन सुनवाई के दिन वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए लालू प्रसाद यादव को पेश करने का इंतजाम करें। इसी आदेश का पालन करते हुए लालू यादव को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेश किया गया था। पिछले 6 अक्टूबर को कोर्ट ने राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव समेत सभी आरोपियों को जमानत दे दी थी। सुनवाई के दौरान सीबीआई ने तेजस्वी और राबड़ी को जमानत का विरोध किया था। सीबीआई ने कहा कि इनके जमानत रहने पर जांच प्रभावित हो सकती है। इससे पहले इस मामले में ये सभी आरोपी अंतरिम जमानत पर थे।

इस मामले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी समेत 16 को आरोपी बनाया गया है। ईडी ने जिन्हें आरोपी बनाया है उनमें आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मेसर्स लारा प्रोजेक्ट एलएलपी, सरला गुप्ता, प्रेमचंद गुप्ता, गौरव गुप्ता, नाथ मल ककरानिया, राहुल यादव, विजय त्रिपाठी, देवकी नंदन तुलस्यान, मेसर्स सुजाता होटल, विनय कोचर, विजय कोचर, राजीव कुमार रेलान और मेसर्स अभिषेक फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। लालू यादव पर आरोप है कि उन्होंने रेलमंत्री रहते हुए रेलवे के दो होटलों को आईआरसीटीसी को ट्रांसफर किया और होटलों की देखभाल के लिए टेंडर जारी किये थे। रांची और पुरी के दो होटलों का आवंटन कोचर बंधु की कंपनी सुजाता होटल को ट्रांसफर कर दिया था।

]]>