lalu yadav – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 10 Apr 2019 17:44:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की लालू की जमानत याचिका https://www.shauryatimes.com/news/39103 Wed, 10 Apr 2019 17:02:50 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=39103 नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका खारिज कर दी है। चारा घोटाले में सजा काट रहे आरजेडी अध्यक्ष ने स्वास्थ्य आधार पर जमानत की मांग की थी। सीबीआई ने लालू यादव की जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा था कि लालू को कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या नहीं है। कोर्ट को गुमराह कर वह लोकसभा चुनाव के दौरान बाहर रहने की कोशिश कर रहे हैं। सुनवाई के दौरान लालू यादव की ओर से कहा गया है अगर मुझे जमानत मिल गयी तो मैं कहां भागने जा रहा हूं, मुझे जमानत देने में खतरा क्या है। तब चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा कि कोई खतरा नहीं है, बस आप दोषी हैं ।

पिछले 9 अप्रैल को सीबीआई ने हलफनामा दायर कर कहा था कि लालू अस्पताल से राजनीतिक गतिविधियां चलाते हैं। सीबीआई ने कहा था कि लालू यादव मेडिकल आधार पर जमानत मांग कर गुमराह कर रहे हैं। असल में वे लोकसभा चुनाव के दौरान बाहर रहना चाहते हैं। पिछले 5 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने लालू यादव की जमानत याचिका पर 10 अप्रैल को सुनवाई करने का आदेश दिया था। सुनवाई के दौरान सीबीआई ने कहा कि 12 अप्रैल को सुनवाई की जाए ताकि वे अपना जवाब दाखिल कर सकें। तब चीफ जस्टिस ने कहा कि ये जमानत याचिका है, 10 अप्रैल को सुनवाई होगी।

]]>
अभी सप्ताहभर करना होगा इंतजार, लालू की जमानत पर कोर्ट ने रखा फैसला सुरक्षित https://www.shauryatimes.com/news/26055 Fri, 04 Jan 2019 18:21:02 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=26055 रांची : चारा घोटाले के चार मामलों में सजायाफ्ता राष्‍ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के लिए शुक्रवार का दिन बेहद अहम रहा। गंभीर बीमारियों के बेहतर इलाज के लिए उनकी जमानत अर्जी पर रांची हाईकोर्ट में सुनवाई हुई और लंबी चली बहस के बाद कोर्ट ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद की जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया है और लालू को अभी एक सप्ताह और इंतजार करना होगा। बता दें कि देवघर, दुमका और चाईबासा मामले में लालू की तरफ से जमानत की अर्जी फाइल की गई थी।वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने जस्टिस अपरेश सिंह की कोर्ट में लालू की पैरवी की। कोर्ट में डेढ़ घंटे तक बहस चली और कपिल सिब्बल ने कोर्ट में लालू का पक्ष रखा।

उन्होंने लालू की जमानत की अवधि और उम्र का हवाला दिया। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को भी कोर्ट के सामने पेश किया। अब कोर्ट में सीबीआइ अपनी दलील रखी और बहस के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है।लालू यादव के बेल मामले पर उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने कहा कि मुझे कोर्ट के फैसले पर विश्वास है। मेरे पिता निर्दोष हैं। उन्हें जल्द जमानत मिल जाएगी।

]]>