Last opportunity to defeat BJP in 2022; Farmers-youth are getting mobilized: Akhilesh – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

2022 में भाजपा को हराने का अन्तिम अवसर, किसान-नौजवान हो रहे लामबंद : अखिलेश
सपा कार्यालय पर नववर्ष की मंगल कामनाओं का आदान-प्रदान

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र बचाने का आखिरी चुनाव अगले वर्ष 2022 में होना है। भाजपा को हराने का अन्तिम अवसर है। किसान, गरीब, नौजवान सभी भाजपा के विरुद्ध लामबंद हो रहे हैं और समाजवादी पार्टी के साथ हैं। अखिलेश शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में नए साल के पहले दिन पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं से मुलाकात कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ पर शोध करती है और नफरत फैलाती है। पार्टी कार्यकर्ताओं को जनता को सच्चाई बतानी है और समाजवादी पार्टी की सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी बताना है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि महंगाई बढ़ गई है। सरकार किसानों को बहका रही है। समाजवादी पार्टी की सरकार भी छह हजार रुपये देती थी। किसानों को बाजार के सहारे पर नहीं छोड़ा जा सकता है। भाजपा सरकार कारपोरेट की पक्षधर है इसीलिए किसान विरोधी तीन कानून बनाकर उसे बर्बाद करने का षड्यंत्र रचा है जिसके विरोध में किसान आक्रोशित है। सपा प्रदेश मुख्यालय पर शुक्रवार को नववर्ष 2021 पर मंगल कामनाओं का आदान-प्रदान होत रहा। पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं को नववर्ष 2021 के लिए सभी देशवासियों को बधाई देते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की है और सन् 2022 के विधानसभा चुनावों में बहुमत दिलाकर समाजवादी सरकार बनाने के लिए एकजुट होने को कहा।

वहीं अखिलेश यादव से भेंटकर्ताओं में कार्यकर्ता, विधायक, डॉक्टर, प्रोफेसर, अधिवक्ता, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी शामिल थे। अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केन्द्र के पण्डित हरिप्रसाद मिश्र, राजपुरोहित ने मंत्रोच्चारण के साथ आशीर्वाद दिया और रक्षासूत्र बांधा। कुछ लोगों ने श्री यादव को ‘हल’ भेंट किया। साफे जुबैरी सभासद देवां शरीफ तथा दानिश सिद्दीकी बाराबंकी ने देवां शरीफ आस्ताने की प्रतिकृति भेंट की। किन्नर सोनम चिश्ती ने भी शुभकामना दी। पूर्व विधानसभाध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय, नेता विरोधी दल रामगोविन्द चौधरी, नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद अहमद हसन, पूर्व कुलपति प्रो. बी. पाण्डेय, राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल भेंटकर्ताओं में थे। कार्यक्रम के दौरान किशन सिंह धानुक की बैण्ड पार्टी ने देशभक्ति के गीत सुनाये,  तो सपेरा समाज की बीन भी गूंज रही थी।