LJA – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 24 Jan 2019 18:11:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 एलजेए ने मदर टेरसा होम में बांटे कपड़े https://www.shauryatimes.com/news/29223 Thu, 24 Jan 2019 18:11:41 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=29223 लखनऊ :  लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने सप्रू मार्ग स्थित मदर टेरसा होम में जरूरत मंद महिलाओंए बच्चों व बीमार लोगों को कपड़ों का वितरण किया। एलजेए के अध्यक्ष आलोक कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पत्रकार रूपेंद्र उपाध्यायए विजय आनंद वर्माए संजय चतुर्वेदीए रवि उपाध्यायए संजय कुमार पांडेय, उमेश मिश्राए विवेक रमानी, रोहित सिंह, आशुतोष गुप्ता, रवि शर्मा, प्रमोद तिवारी, आदित्य यादव, रोहित बाजपेई, दिनेश रावतए देवेंद्र श्रीवास्तव एवं सुनील चंद्र त्रिपाठी आदि ने पिछले एक सप्ताह से मेहनत कर कपड़े एकत्र कर जरूरतमंदों में वितरित किए। इससे पूर्व एलजेए नव वर्ष के प्रथम दिन कुष्ठ रोगियों को फल एवं मिठाई वितरित करने के अलावा एक जरूरतमंद बुजुर्ग महिला को व्हील चेयर तथा गरीब कन्या को उसकी शादी में फ्रिज भेंट कर चुका है।

]]>
Help : गरीब बिटिया की शादी में एलजेए ने दी फ्रीज https://www.shauryatimes.com/news/27853 Tue, 15 Jan 2019 18:02:09 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=27853 लखनऊ : मकरसंक्राति के दिन कन्याओं को दान किए जाने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने गरीब परिवार की एक कन्या को उसके विवाह के अवसर पर एलजेए की ओर से फ्रिज भेंट किया। एलजेए के सभी सदस्यों ने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसके लिए ईश्वर से प्रार्थना की। छितवापुर निवासी गीता वर्मा जो घरों मे चौका बर्तन कर अपना व अपनी दो बेटियों का जीवनयापन कर रही है , गरीबी उसकी सयानी बिटिया खुशी उर्फ रिंकी की शादी मे बाधा बन रही थी इस बात का जब लोगों को पता चला तो कई लोग उसकी मदद को आगे आये।

इस दौरान एलजेए ने भी उसकी मदद करने की सोची और अपने संगठन की तरफ से गरीब कन्या को फ्रिज भेंट किया। जिसमें अध्यक्ष आलोक त्रिपाठी के साथ एलजेए सदस्य डॉ. वन्दना अवस्थी, रूपेंद्र उपाध्याय, संजय पांडेय, विजय आनंद वर्मा, अजय गुप्ता, अभिषेक रंजन, संजय चतुर्वेदी, अर्जुन दिर्वेदी, रवि शर्मा, प्रमोद तिवारी, दिलीप पांडेय, पायल मिश्रा, राजेश वर्मा, देवी प्रसाद तिवारी, रंजीत सिंह, प्रवीण सिंह, दिनेश रावत, रोहित सिंह व रोहित वाजपेई, विनय जोशी, रवि उपाध्याय, राशिद सिद्दीकी, व मोहम्मद उजैर ने सहयोग किया ।

]]>