lojapa state chairman resign – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 13 Oct 2018 14:42:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 लोजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, पासवान पर लगाये गंभीर आरोप https://www.shauryatimes.com/news/14108 Sat, 13 Oct 2018 14:42:02 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=14108 लखनऊ : लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) प्रदेश अध्यक्ष त्रिवेणी पाल ने शनिवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। हालांकि अन्य किसी पार्टी से जुड़ने की बात पर खामोश रहे। प्रदेश अध्यक्ष त्रिवेणी पाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री रामविलास पासवान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने प्रेस क्लब में कहा कि लोजपा का उत्तर प्रदेश में चुनाव न लड़ना कार्यकर्ताओं का अपमान है। त्रिवेणी पाल ने कहा कि पार्टी की बैठकें नहीं होती हैं। कार्यकर्ताओं के साथ अप्रिय घटनाएं हो जाने पर शीर्ष नेतृत्व की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलती है। वे बीते दो महीनें पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलकर इस्तीफा देने की बात भी कर चुके थे। लेकिन सकारात्मक रवैया देखने को नहीं मिला।

]]>