Madhya Pradesh: A festive atmosphere in BJP due to the by-election results – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 10 Nov 2020 08:14:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 मध्य प्रदेश : उपचुनाव के नतीजों से भाजपा खेमे में जश्न का माहौल https://www.shauryatimes.com/news/90036 Tue, 10 Nov 2020 08:13:04 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=90036 थोड़ी देर में बीजेपी कार्यालय पहुंचेंगे सीएम शिवराज

भोपाल। मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर हुए उप चुनाव के नतीजे आने में बस कुछ ही देर बाकी है। विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 115 है, क्योंकि एक सीट फिलहाल खाली नहीं होती तो ये आंकड़ा 116 होता। चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में जाते हुए दिख रहे हैं। भाजपा नेता जीत का जश्न मनाने की तैयारी में जुट गए हैं। चुनावी नतीजों से खुश मुख्यमंत्री शिवराज दोपहर दो बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। इससे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री निवास में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से मुलाकात की। यहां दोनों नेता प्रसन्न मुद्रा में दिखे। सीएम शिवराज ने ट्वीट किया है, राज्य की जनता ने एक बार फिर विकास और जनकल्याण के लिए संकल्पित @BJPyMP को मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया है। यह स्पष्ट दिखाई दे रहा है। प्रदेश विधानसभा के उप चुनाव के परिणाम को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष @vdsharmabjp और साथियों के साथ देख रहा हूं।

 

]]>