mamata banarjee – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 13 Oct 2019 06:17:43 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 शरद पूर्णिमा : CM ममता बनर्जी ने दी लक्ष्मी पूजा की शुभकामनाएं https://www.shauryatimes.com/news/60444 Sun, 13 Oct 2019 06:16:23 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=60444 कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लक्ष्मी पूजा के मौके पर शुभकामनाएं दी है। रविवार सुबह मुख्यमंत्री ने इस बारे में ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा कि आज पश्चिम बंगाल में कोजागरी या लक्खी पूजा मनाई जा रही है। इस मौके पर मैं सभी लोगों को शुभकामनाएं दे रही हूँ। शरद पूर्णिमा, जिसे कोजागरी पूर्णिमा या रास पूर्णिमा भी कहते हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार आश्विन मास की पूर्णिमा को कहते हैं। ज्‍योतिष के अनुसार, पूरे साल में केवल इसी दिन चन्द्रमा सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है। हिन्दू धर्म में इस दिन कोजागर व्रत माना गया है। इसको कौमुदी व्रत भी कहते हैं। इसी दिन श्रीकृष्ण ने महारास रचाया था। मान्यता है इस रात्रि को चन्द्रमा की किरणों से अमृत झड़ता है। तभी इस दिन उत्तर भारत में खीर बनाकर रातभर चांदनी में रखने का विधान है। इस रात्रि की मध्यरात्रि में देवी महालक्ष्मी अपने कर-कमलों में वर और अभय लिए संसार में विचरती हैं और मन ही मन संकल्प करती हैं कि इस समय भूतल पर कौन जाग रहा है? जागकर मेरी पूजा में लगे हुए उस मनुष्य को मैं आज धन दूँगी। पश्चिम बंगाल में खीर की जगह खिचड़ी चढ़ाया जाता है।

]]>
Kolkata : परेशान लोगों से मिलने पहुंची CM ममता, मेट्रो को सहयोग का दिया आश्वासन https://www.shauryatimes.com/news/54555 Mon, 02 Sep 2019 19:01:47 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=54555 कोलकाता : गंगा नदी के नीचे बन रही भारत की पहली बहुचर्चित ईस्ट वेस्ट मेट्रो के काम की वजह से कोलकाता के बउबाजार इलाके में जिन इमारतों की दीवारें फट गई हैं वहां रहने वाले लोगों से मिलने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहुंची। सोमवार शाम वह थाना क्षेत्र के दुर्गा पीतुरी लेन स्थित क्षेत्र में पहुंची थीं। वहां सीएम के आने से पहले से ही मेट्रो रेलवे के इंजीनियर, राज्य सरकार के अधिकारी और नगर निगम की टीम मौजूद थी। मुख्यमंत्री को बताया गया कि जिन इमारतों में दरारें पड़ी थीं वहां रहने वाले परिवारों को मेट्रो रेल प्रबंधन में सुरक्षित जगह पर शिफ्ट किया है। उनके रहने की व्यवस्था मेट्रो रेलवे की ओर से ही की गई है। सीएम ने उन परिवारों से भी बात की। उन्होंने जानना चाहा कि किस तरह से उन्हें रखा गया है और वह जगह सुरक्षित है या नहीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दो टूक शब्दों में स्पष्ट कर दिया कि इस तरह का काम होने पर समस्या होती है। वह इसमें कोई राजनीति नहीं करना चाहतीं। मेट्रो रेलवे को काम पूरा करने में हर तरह से सहयोग करेंगी।

दुर्गा पितुरी लेन के अलावा सांकड़ापाड़ा लेन में भी कई इमारतों में दरारें पड़ी है। यहां एक इमारत टेढ़ी होकर दूसरी इमारत पर सट गई है। वहां के सभी लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। सोमवार से ही मेट्रो रेलवे के इंजीनियरों ने इसकी जांच शुरू की है कि आखिरकार यह दुर्घटना हुई कैसे? बताया गया है कि जमीन के नीचे खोदी जा रही सुरंग में पानी भर जाने की वजह से मिट्टी खिसकी है और दीवारों में दरार पड़ी है। भविष्य में ऐसा ना हो इसकी व्यवस्था करने में मेट्रो रेल प्रबंधक जुटा है।  इस बारे में मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सचिवालय नवान्न में मंगलवार अपराह्न तीन बजे से वह मेट्रो रेल प्रबंधन के साथ बैठक करेंगी। उसमें कोलकाता पुलिस आयुक्त, नगर निगम, स्थानीय सांसद और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। भविष्य में इस तरह की कोई दुर्घटना ना हो इसके लिए पहले से ही मुख्यमंत्री समझ लेना चाहती हैं। मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “मैंने यहां के लोगों से बात की। इतनी बड़ी दुर्घटना हुई है। अगर तुरंत बचाव कार्य शुरू नहीं होता तो कई लोगों की जान जा सकती थी। इसे लेकर मंगलवार को बैठक में विस्तार से चर्चा होगी। घटना की वजह से जो लोग बेघर हुए हैं उनके पुनर्वास के बारे में पूरी योजना बनाई जाएगी। यहां रहने वाले लोग अपने कीमती सामानों को छोड़कर दूसरी जगह शरण लिए हैं।”

 

]]>
प्रेस क्लब व पत्रकारों को अवास के लिए मिलेगी जमीन https://www.shauryatimes.com/news/49748 Tue, 23 Jul 2019 16:26:40 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=49748 प्रेस क्लब की 75वीं वर्षगांठ पर ममता बनर्जी ने की घोषणाा

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को घोषणा की है कि कोलकाता प्रेस क्लब के निर्माण के लिए 3.5 कट्ठा जमीन आवंटित की जाएगी। इसके साथ ही जिन पत्रकारों के पास रहने के लिए अपना घर नहीं है, उन्हें घर बनाने के लिए 10 कट्ठा जमीन भी आवंटित करने का प्रस्ताव उन्होंने दिया है। प्रेस क्लब की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर मुख्यमंत्री वहां पहुंची थीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रेस क्लब के लिए एक इमारत निर्माण के लिये रूबी में 3.5 कट्ठा जमीन कोलकाता मेट्रो डेवलपमेंट अथॉरिटी (केएमडीए) ने आवंटित की है। अगर प्रेस क्लब के सदस्य राजी हों तो वहां पक्का भवन निर्माण करने का काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि नई इमारत तैयार करने में राज्य लोक निर्माण विभाग भी मदद करेगा।

इसके साथ ही ऐसे पत्रकार जिनका स्थाई आवास नहीं है, उनके लिए भी मुख्यमंत्री ने 10 कट्ठा जमीन भी आवंटित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उस जमीन पर सहकारी समिति का गठन कर पत्रकार अपने लिए फ्लैट निर्माण कर सकेंगे। आवश्यकता पड़ने पर को-ऑपरेटिव बैंक के जरिए ऋण देने की व्यवस्था भी केएमडीए की ओर से की जाएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कोलकाता प्रेस क्लब में छायाकारों के लिए भी सरकारी चिकित्सा सेवा भी शुरू करने का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने कहा कि छायाकार कर्मी भी प्रेस क्लब का सदस्य बनकर राज्य सरकार की ओर से मिलने वाली मैभे योजना यानि सरकारी तौर पर बिना शुल्क चिकित्सा की परियोजना का लाभ उठाने के हकदार हैं। उन्हें भी इसके अंतर्गत लाया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार ने राज्य के एक्रेडिटेड मीडिया कर्मियों के लिए पेंशन की व्यवस्था की है। धीरे-धीरे अधिक से अधिक मीडिया कर्मियों को इसके अधीन लाया जाएगा।

]]>
TMC को टूटने से बचाने के लिए ममता बनर्जी ने कुछ इस तरह संभाला मोर्चा! https://www.shauryatimes.com/news/43521 Wed, 29 May 2019 18:29:24 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=43521 कोलकाता : लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में भाजपा के बेहतर प्रदर्शन के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में हो रही टूट को रोकने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। ममता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में जाने का कार्यक्रम रद्द कर उत्तर 24 परगना जाने का कार्यक्रम बनाया है। नगरपालिका की सत्ता पर भाजपा ने कब्जा जमाया है। पार्षदों ने जिलाधिकारी और पंचायत विभाग को चिट्ठी लिखकर भाजपा का समर्थन करने की घोषणा की है। जिले की हालीशहर, कांचरापाड़ा, नैहाटी और भाटपाड़ा चार नगरपालिकाओं पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया है। अब ममता खुद मैदान में उतरकर इस परिस्थिति को संभालने में जुट गई हैं।

टीएमसी के मुताबिक गुरुवार दोपहर मुख्यमंत्री उत्तर 24 परगना पहुंच जाएंगी। वहां नैहाटी में पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। टीएमसी के कार्यकर्ताओं व नेताओं में विश्वास बढ़ाने के लिए ही ममता ने यह निर्णय लिया है। वह घंटों तक यहां बैठकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। पार्टी के मुताबिक मुख्यमंत्री यहां धरना देने वाली हैं। एक दौर में ममता के सबसे विश्वस्त सहयोगी रहे मुकुल रॉय ने चेतावनी दी है कि न केवल उत्तर 24 परगना बल्कि पूरे बंगाल से पार्टी का अस्तित्व मिटा देंगे। हाल ही में टीएमसी छोड़कर भाजपा के टिकट पर सांसद बने अर्जुन सिंह भी ममता को लेकर तमाम तरह की धमकी दे रहे हैं। इस बीच पार्टी सुप्रीमो का खुद मैदान में उतरना इस बात का संकेत है कि ममता एक बार फिर संघर्ष का रास्ता अख्तियार कर रही हैं। राज्य के खाद्य प्रसंस्करण मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक उत्तर 24 परगना के अध्यक्ष हैं।

]]>
रैली में गरजीं ममता बनर्जी, कहा- भाजपा के अब अच्छे दिन नहीं आएंगे! https://www.shauryatimes.com/news/28498 Sat, 19 Jan 2019 18:58:02 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=28498 कोलाता : ममता बनर्जी ने कोलकाता में विपक्षी राजनीतिक दलों की महारैली को संबोधित किया। इस रैली का उद्देश्य केंद्र की मोदी सरकार को हटाना और विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन दिखाना है। वर्ष के शुरुआत में विपक्षी एकता का यह पहला मौका है। इस रैली में शामिल होने के लिए कई दिग्गज नेता पहुंचे हैं। जिसमें पूर्व पीएम देवेगौड़ा, तीन मुख्यमंत्री- चंद्रबाबू नायडू, एचडी कुमारस्वामी और अरविंद केजरीवाल, 6 पूर्व मुख्यमंत्री- अखिलेश यादव, फारुख अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला, बाबूलाल मरांडी, मायावती (उनके प्रतिनिधि सतीश मिश्रा हिस्सा लेंगे) और गेगांग अपांग और 5 पूर्व केंद्रीय मंत्री- शरद यादव, शरद पवार, यशवंत सिन्हा, अरुण शौरी और राम जेठमलानी हैं। इसके अलावा भाजपा के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा भी रैली में पहुंचे हैं। ममता बनर्जी ने कहा हमारे गठबंधन में सभी नेता है। भाजपा चाहे जितना कहे उसके अच्छे दिन अब आने वाले नहीं हैं। अच्छे दिन अब कभी नहीं आने वाले हैं। आप लोगों ने किसी की परवाह नहीं की। आपने मौका खो दिया। दिल्ली की सभी सीटों पर भाजपा हार जाएगी। हम दंगे फसाद नहीं होने देंगे। मोदी सरकार ने सीबीआई के लिए सम्मान खत्म कर दिया। सीबीआई में सरकार खराब नहीं हैं। हर पार्टी को रुपये देकर तोड़ना चाहती है भाजपा। भाजपा को हटाना हमारे मकसद में है। भाजपा ने अपने ही नेताओं को इज्जत नहीं दी। त्याग का नाम है हिंदू। ईमान का नाम है मुसलमान। 23 पार्टी भाजपा के खिलाफ है। हम चाहेंगे जो भाजपा के साथ नहीं है वह भी चुनाव से पहले हमारे साथ आ जाएं।’ इस अवसर पर तेजस्वी यादव ने कहा, मैं नरेंद्र मोदी और अमित शाह की वजह से देरी से पहुंचा। हमें एकजुट होने की जरूरत है। एक चीज समझ लीजिए यदि आप चौकीदार हैं तो लोग थानेदार हैं। हम डराने-धमकाने के तरीकों से डरने वाले नहीं है। हमें अपने देश को बचाना है। मोदी झूठ की फैक्ट्री, होलसेलर और डिस्ट्रीब्यूटर (वितरक) हैं। वह एक झूठ के साथ 10 मुफ्त में देते हैं।

लोग नोटबंदी से उबरे नहीं कि जीएसटी लगा दिया : शत्रुघ्न सिन्हा

रैली को संबोधित करते शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, मैं जनहित में काम करता हूं। ज्यादतिया मत करो। अटलजी के जमाने से लोकशाही है। लोग नोटबंदी से उभर ही नहीं पाए थे जीएसटी लागू कर दिया। कांग्रेस के नए अध्यक्ष ने तीन राज्यों में जीत दिलाकर कमाल किया। उन्होंने जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स कहा। व्यापारियों की क्या हालत हुई। अभी तक इसमें 368 संशोधन हो चुके हैं और हुए जा रहे हैं। जब हमारे प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री थे तब इसका विरोध किया था। जब आप छुपाएंगे तो जनता कहेगी कि चौकीदार चोर है। आप लोगों को बताते क्यों नहीं है, छुपाते क्यों हैं! कब तक लोग कहते रहेंगे चौकीदार चोर है, चौकीदार चोर है। बहुत वादे हो रहे हैं। बस सुनते रहिए, जनधन योजना, उज्जवला योजना, मेड इन इंडिया, क्लीन इंडिया। ये हमें अयोध्या ले जाएंगे। जब मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। हमारे लोग डाइवर्ट कर रहे हैं। अभी वायदे करवा लीजिए। यहां कद्दावर नेता आए हैं। मैं केजरीवाल जी को सुनकर चार्ज होता हूं। खड़गे जी की बात को सुनता हूं, उन्होंने सही बात कही कि अभी एकता की जरूरत है। मतभेद हों, लेकिन मनभेद ना हो। हमें एकजुट रहना चाहिए। एकता का यह शो हमें उम्मीद दे रहा है। मैं ममता बनर्जी को बधाई देता हूं। जल्दबाजी में नोटबंदी कर दी।

]]>