mark-ramprakash_coach – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 09 Mar 2019 15:47:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 इंग्लैंड ने बल्लेबाजी कोच मार्क रामप्रकाश को हटाया https://www.shauryatimes.com/news/35156 Sat, 09 Mar 2019 15:47:46 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=35156
लंदन : इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने पूर्व क्रिकेटर मार्क राम प्रकाश को राष्ट्रीय टीम के बल्लेबाजी कोच पद से हटा दिया है। ऐसी खबरें हैं कि एशेज श्रृंखला से पहले ग्राहम थोर्प यह पद संभालेंगे। रामप्रकाश 2014 से इंग्लैंड टीम के साथ हैं और टेस्ट टीम पर फोकस कर रहे थे । थोर्प एकदिनी टीम के साथ नियमित तौर पर जुड़े हैं। मिडिलसेक्स और सर्रे के बल्लेबाज रामप्रकाश का करार सत्र के आखिर तक अनुबंधित था लेकिन नये क्रिकेट निदेशक एशले जाइल्स के आने के बाद उन्हें बाहर कर दिया गया। रामप्रकाश ने अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा, ‘मुझे बताया गया है कि मैं एशेज श्रृंखला का हिस्सा नहीं रहूंगा। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल टीम के साथ रहना बेहतरीन रहा। मैं स्टाफ और खिलाड़ियों को शुभकामना देता हूं।’
]]>