maya – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

महिलाओं से दुष्कर्म व हत्या पर जल्द से जल्द बनना चाहिए सख्त कानून : मायावती
लखनऊ : हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक से सामूहिक बलात्कार और निर्मम हत्या को लेकर देश में लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में भी कैंडल मार्च से लेकर मृत डॉक्टर को श्रद्धांजलि देने जैसे कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसके अलावा भविष्य में ऐसी घटनों को रोकने के लिए सख्त से सख्त कानून बनाने की मांग उठ रही है। इसी कड़ी में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सु्प्रीमो मायावती ने मंगलवार को ट्वीट किया कि वर्तमान में जब संसद का सत्र जारी है, केन्द्र को चाहिए कि वह खासकर महिलाओं के रेप व मर्डर मामले में देश की चिन्ताओं के मद्देनजर तत्काल ऐसा सख्त कानून बनाए जो निचली अदालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक में निर्धारित न्यूनतम समय के भीतर मामले का निपटारा करके दोषियों को फांसी की सजा दे। मायावती ने इससे पहले सोमवार को कहा था कि हैदराबाद में एक महिला डॉक्टर के रेप व मर्डर की दरिन्दगी के खिलाफ देशभर में फैला जन आक्रोश यह बहुत ही स्वाभाविक है।

घटना अति-दुःखद व अति-निन्दनीय है तथा सरकार को चाहिए कि दोषियों को यथाशीघ्र कड़ी से कड़ी सजा सुनिश्चित करके पीड़ित परिवार को न्याय दिलाए। सख्त कानून की मांग को लेकर लखनऊ से सांसद व केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को संसद कहा कि घटना ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है। इस वजह से ऐसे मामलों में सख्त कानून लाने की जरूरत है। यदि संसद के सभी सदस्य राजी हो तो इस तरह की घटना के लिए एक ऐसा कानून लाया जाना चाहिए जो सभी को मान्य हो और इस तरह की घटना करने वालों को इससे कठोर से कठोर सजा मिल सके। यदि इस तरह की वारदात करने वालों को कठोर सजा नहीं मिलेगी और इसका संदेश दूर तक नहीं जाएगा तो इन पर अंकुश लगाना मुश्किल होगा।

Strict Action : मायावती ने पूर्व मंत्री सहित सात नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता
पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने रविवार को सात वरिष्ठ नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। ये सभी आगरा से ताल्लुक रखते हैं और इन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। पार्टी ने जिन नेताओं को निष्कासित किया है, उनमें पूर्व विधान परिषद सदस्य सुनील कुमार चित्तौड़, पूर्व मंत्री नारायण सिंह सुमन, उनके पुत्र पूर्व एमएलसी स्वदेश कुमार ऊर्फ वीरू सुमन, पूर्व विधायक कालीचरण सुमन, पूर्व जिलाध्यक्ष भारतेंदु अरुण, मलखान सिंह व्यास और विक्रम सिंह शामिल हैं। बसपा के मुताबिक इन नेताओं के बारे में पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने की दी गई रिपोर्ट की विभिन्न सूत्रों से छानबीन करने के बाद आज इन लोगों को निष्कासित किया गया है। इससे पहले कई बार इन्हें चेतावनी भी दी जा चुकी थी लेकिन इन नेताओं की कार्यशैली में कोई सुधार नहीं आया।

इसलिए पार्टी हित में इन नेताओं पर कार्रवाई की है।  आगरा से पूर्व विधायक और बसपा सरकार में उद्यान मंत्री रहे नारायण सिंह सुमन और उनके पुत्र पूर्व एमएलसी वीरू सुमन को वर्ष 2016 में भी मायावती ने निष्कासित कर दिया था। इस वर्ष लोकसभा चुनाव के बाद दोनों ने एक बार पार्टी में वापसी की, लेकिन उन्हें फिर बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। उपचुनाव में करारी हार के बाद बसपा सुप्रीमो पार्टी संगठन को मजबूत करने में जुटी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्रवान किया है। इसलिए जहां पार्टी में सक्रिय नहीं रहने वाले नेताओं को चेतावनी देने से लेकर विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। वहीं विभिन्न पदाधिकारियों की जिम्मेदारी नये सिरे से परिभाषित की जा रही है।