mayawati tour of raipur – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 29 Apr 2019 07:13:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 अपने हित और कल्याण के लिए अवश्य करें मतदान : मायावती https://www.shauryatimes.com/news/41163 Mon, 29 Apr 2019 07:11:25 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=41163 लखनऊ : उत्तर प्रदेश में 13 लोकसभा सीटों पर चौथे चरण का मतदान आज जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद विभिन्न नेताओं ने भी मतदाताओं का उत्साह बढ़ाते हुए उनसे लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट किया कि देश में 17वीं लोकसभा के लिए हो रहे आमचुनाव के तहत आज चौथे चरण का मतदान जारी है। मतदाताओं से अपील है कि वे सबसे पहले अपना वोट डालने का कर्तव्य निभायें। मायावती ने कहा कि मतदाताओं का यह प्रयास उनके अपने हित व कल्याण के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण है।

अखिलेश बोले, आने वाले कल के लिए निर्णायक साबित होगा आज का चुनाव

वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में आज के मतदान को ‘महापरिवर्तन’ की प्रक्रिया का चौथा चरण बताया। उन्होंने कहा कि इसमें लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपना नागरिक अधिकार एवं दायित्व निभाने के लिए एकजुट होकर महामतदान करें। सपा अध्यक्ष ने कहा कि आज का चुनाव आने वाले कल के लिए निर्णायक साबित होगा। वहीं उनकी पत्नी और कन्नौज लोकसभा उम्मीदवार डिम्पल यादव ने ट्वीट में देश के हर नागरिक और विशेष रूप से महिलाओं से आग्रह किया कि वे आज के चुनाव में अपने परिवार और बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए मतदान में हिस्सा लें और दूसरों को भी प्रेरित करें। डिम्पल ने कहा कि आपका हर एक मत देश की एकता और अखंडता को सुरक्षित रखेगा।

]]>
रायपुर आ रहीं मायावती, ऋचा जोगी के लिए करेंगी प्रचार https://www.shauryatimes.com/news/17102 Sat, 03 Nov 2018 09:45:53 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=17102 रायपुर : छत्तीसगढ़ में जनता कांग्रेस से गठबंधन कर चुनाव लड़ रही बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती दो दिवसीय प्रवास पर शनिवार शाम रायपुर पहुंच रही है। बसपा प्रमुख मायावती जनता कांग्रेस और बसपा के प्रत्याशियों और प्रभारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक लेंगी। साथ ही चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगी। प्रदेश में अजीत जोगी और मायावती एक ही मंच से चुनाव प्रचार भी करेंगे। मायावती विशेष विमान से दिल्ली से रवाना होकर शाम 4.50 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी। एयरपोर्ट से फिर लभांडी स्थित होटल के लिए रवाना हो जाएंगी। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए मायावती का ये दूसरा दौरा है। इससे पहले मायवती 13 अक्टूबर को बिलासपुर में अजीत जोगी के साथ चुनावी रैली को संबोधित कर चुकी हैं।

मायावती रविवार को दो चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। इसमें पहली सभा जांजगीर जिले के अकलतरा में करेंगी। अकलतरा में मायावती और अजीत जोगी सभा को संबोधित करेंगे। यहां मायावती बसपा प्रत्याशी और अजीत जोगी की बहू ऋचा जोगी के साथ जांजगीर जिले के प्रत्याशियों के लिए वोट मागेंगी। दूसरी चुनावी सभा सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर में करेंगी। अबिंकापुर में बसपा प्रत्याशी सीताराम मानिकपुरी के साथ संभाग के अन्य प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगी।

]]>