merrut murder – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

Merrut : युवक की हत्या कर शव को बाइक में बांध कर 15 किलोमीटर तक घसीटा
मेरठ : ज़िले में एक भयावह और दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को बाइक से बांधकर कई किलोमीटर तक सड़क पर बेदर्दी से घसीटा। इससे 15 किलोमीटर तक रास्ते पर खून की लकीरें बन गईं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम मुकुल कुमार है। उसकी उम्र 21 साल थी। वो हापुड़ का रहने वाला था। मुकुल के गर्दन में रस्सी बांधकर बदमाशों ने उसे 15 किलोमीटर तक बाइक से घसीटा जिससे मृतक के शरीर का आधा हिस्सा क्षत-विक्षत हो गया। बताया जा रहा है कि मृतक का बायां पैर और दाहिना हाथ घसीटने से लगभग गायब हो गया है।

पुलिस ने बताया कि मृतक के शरीर में गोली का एक निशान भी मिला है। पुलिस की मानें तो मुकुल को बाइक से घसीटने से पहले गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी। ग्रामीण एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि मुकुल के चेहरे और सिर पर कई घाव मिले हैं। उसका बायां पैर और दाहिना हाथ बुरी तरह क्षत-विक्षत था। हमने खून से बनी लकीर का 15 किलोमीटर तक हापुड़ जिले के मंडी इलाके के नजदीक तक पीछा किया, जहां मुकुल अपने परिवार के साथ रहता था। पुलिस का कहना है कि खून की लकीरों को देखने से लगता है कि बॉडी को काफी लंबी दूरी तक घसीटा गया। इसके बाद उसे मेरठ के खरखोदा इलाके में फेंक दिया गया। शव के पास से पुलिस ने एक बाइक भी बरामद की है। कहा जा रहा है कि क्षत-विक्षत युवक को देखने के बाद धीरखेड़ा गांव के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं, मृतक के परिजनों ने बताया कि मुकुल स्वभाव से काफी शर्मीला था। उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।