modi modi – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 13 Dec 2019 17:40:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 पीएम मोदी की दुमका में चुनाव सभा 15 दिसम्बर को https://www.shauryatimes.com/news/69448 Fri, 13 Dec 2019 17:40:09 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=69448 दुमका (झारखंड) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 दिसम्बर को दुमका पहुंचेंगे। वह दुमका हवाई अड्डा स्थित मैदान में चुनाव सभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी रांची के सांसद संजय सेठ ने दी। उन्होंने बताया प्रधानमंत्री दोपहर 12:30 बजे दुमका पहुंचेगे। उनका संबोधन 90 मिनट का होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रघुरवर दास, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, केंद्रीयमंत्री अर्जुन मुंडा, ओमप्रकाश माथुर, उत्तराखंड के मंत्री धान सिंह, दुमका के सांसद सुनील एवं गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे सहित नौ उम्मीदवार मौजूद रहेंगे।

दुमका, शिकारीपाड़ा, जामा, जरमुंंडी, नाला, जामताड़ा, महेशपुर, पोड़ैयाहाट एवं सारठ विधानसभा के लाखों लोग चुनाव सभा में मौजूद रहेंगे। सांसद संजय सेठ ने संथाल परगना के प्रदर्शन को अभूतपुर्व बताया। संथाल के लोग भाजपा के 65 पार के संकल्प को पूरा करने के लिए तैयार हैं। झारखंड के नागरिकों को भयमुक्त वातावरण मिला है। इस अवसर पर उराखंड शिक्षा मंत्री धान सिंह रावत, जिला अध्यक्ष निवास मंडल और जिला प्रवक्ता अजय गुप्ता आदि उपस्थित थे।

]]>
जलपाईगुड़ी में आज चार लेन की सड़क परियोजना की आधारशिला रखेंगे पीएम मोदी https://www.shauryatimes.com/news/31116 Thu, 07 Feb 2019 18:55:38 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=31116 नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार(8 फरवरी) को जलपाईगुड़ी जाएंगे, जहां वो राष्ट्रीय राजमार्ग-31डी पर फालाकाटा-सलसलाबाड़ी सेक्शन के बीच चार लेन की सड़क परियोजना की आधारशिला रखेंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग का 41.7 किलोमीटर लंबा यह सेक्शन पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में आता है। इसे चार लेन का बनाए जाने पर 1938 करोड़ रुपये की लागत आएगी। सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार परियोजना के पूरे हो जाने पर सलसलाबाड़ी और अलीपुरदुआर से सिलीगुड़ी के बीच सड़क मार्ग से दूरी 50 किलोमीटर घट जाएगी। सिलीगुड़ी तक पहुंचने का रास्ता बेहतर हो जाने से रेल मार्ग और वायु मार्ग तक पहुंच भी सुगम हो जाएगा। इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर चार लेन की सड़क बन जाने से क्षेत्र से चाय और अन्य कृषि उत्पादों को बाजार तक पहुंचाना आसान हो जाएगा। बेहतर सड़क संपर्क से क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। कुल मिलाकर इससे राज्य की सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी, जिससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नये अवसर बनेंगे।

फालाकाटा-सलसलाबाड़ी सेक्शन पर बनाए जाने वाले चार लेन की सड़क पर लोगों के लिए यातायात सुरक्षा की सारी सुविधाएं मौजूद रहेंगी। इस सेक्शन पर तीन रेलवे ओवरब्रिज, दो फ्लाईओवर, वाहनों के लिए तीन भूमिगत मार्ग तथा आठ बड़े और 17 छोटे पुल होंगे। प्रधानमंत्री जलपाईगुड़ी में कलकत्ता उच्च न्यायालय के नए सर्किट पीठ का भी उद्घाटन करेंगे। यह पीठ उत्तरी बंगाल के दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी और कूच बिहार के लोगों को त्वरित न्याय सेवाएं देने में मददगार होगा। इन चार जिलों के लोगों को अब 600 किलोमीटर की यात्रा कर कलकत्ता उच्च न्यायालय नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि महज 100 किलोमीटर की दूरी तय करके वे न्यायालय के सर्किट पीठ पहुंच सकेंगे।

]]>