mohan_singh_bundela – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 13 Feb 2019 07:47:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 पूर्व धार विधायक मोहन सिंह बुंदेला का निधन https://www.shauryatimes.com/news/31953 Wed, 13 Feb 2019 07:47:02 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=31953

सीएम कमलनाथ समेत वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक

भोपाल : वरिष्ठ नेता और धार के पूर्व विधायक मोहन सिंह का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। बुंदेला के निधन का समाचार मिलते ही प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। मोहन सिंह बुंदेला के निधन पर मप्र के मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत राजनेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रृद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वरिष्ठ नेता मोहन सिंह बुंदेला के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा, ‘धार के पूर्व विधायक मोहन सिंह बुंदेला के दुखद निधन पर परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो, स्नेहीजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करे’। इसी प्रकार मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने मोहन सिंह बुंदेला के निधन शोक व्यक्त करते हुए कहा ‘धार के लोकप्रिय नेता मोहन सिंह बुंदेला के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूँ। विनम्र श्रद्धांजलि’।
]]>