Monitoring-supervision of CM Yogi’s official Twitter handle – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

निजी कम्पनी के हवाले है सीएम योगी के सरकारी ट्विटर हैंडल की मॉनिटरिंग-पर्यवेक्षण
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी ट्विटर हैंडल का पर्यवेक्षण शासन स्तर पर न करके एक निजी कम्पनी करती है। प्रदेश के सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के सोशल मीडिया सेल ने एक्टिविस्ट डॉ. नूतन ठाकुर को दी गई सूचना में बताया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी ट्विटर हैंडल @cmofficeup की मॉनिटरिंग तथा पर्यवेक्षण प्रदेश सरकार नहीं बल्कि मेसर्स ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटैड (बेसिल) नाम की कम्पनी करती है। नूतन ने इस ट्विटर हैंडल के सृजन तथा संचालन के संबंध में सूचना मांगी थी, जिस पर प्रभारी सोशल मीडिया दिनेश कुमार सहगल ने बताया कि इस ट्विटर हैंडल का सृजन जून 2014 में किया गया था तथा इसके संचालन के लिए बेसिल को अधिकृत किया गया है।

श्री सहगल ने बताया कि सूचना विभाग द्वारा बेसिल के माध्यम से इस हैंडल का उपयोग सरकार की नीतियों, योजनाओं तथा मुख्यमंत्री के सरकारी कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार के लिए किया जाता है। इस हैंडल पर प्राप्त शिकायतों को निस्तारण के लिए सम्बन्धित विभाग तथा जिलाधिकारियों को भेजा जाता है। इस हैंडल का पर्यवेक्षण बेसिल द्वारा किया जाता है तथा बेसिल द्वारा ‘आवश्यकतानुसार’ संचालन सम्बन्धी रिपोर्ट सूचना विभाग को भेजा जाता है। इस जानकारी के बाद नूतन ने कहा कि मुख्यमंत्री के ट्विटर हैंडल का संचालन सरकार द्वारा स्वयं नहीं किये जाने से स्पष्ट है कि सरकार इसके क्रियान्वयन को लेकर बिलकुल गंभीर नहीं है।