MP में आयोजित प्रदेश स्तरीय ऑनलाइन शैक्षिक संवाद अचानक चलने लगी अश्लील फिल्म – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 05 Oct 2020 11:01:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 MP में आयोजित प्रदेश स्तरीय ऑनलाइन शैक्षिक संवाद अचानक चलने लगी अश्लील फिल्म, फिर…. https://www.shauryatimes.com/news/86150 Mon, 05 Oct 2020 11:01:56 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=86150

मध्य प्रदेश के जबलपुर में रविवार दोपहर को आयोजित प्रदेश स्तरीय ऑनलाइन शैक्षिक संवाद कार्यक्रम में उस समय काफी असहज स्थित उत्पन्न हो गई जब अचानक अश्लील फिल्म चल गई। दरअसल, राज्य शिक्षा केंद्र ने सरकारी स्कूल के शिक्षकों के लिए रविवार दोपहर करीब तीन बजे से प्रदेश स्तरीय शैक्षिक संवाद का आयोजन किया था। शिक्षक पुरस्कार व अन्य विषयों पर चर्चा के लिए लिंक भी प्रदेश स्तर से भेजी गई।

कार्यक्रम में करीब पांच सौ पुरुष व महिला शिक्षक जुड़ गए। इसी दौरान किसी ने एप हैक कर अश्लील फिल्म चला दी, जिससे हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कार्यक्रम बंद करना पड़ा। दोषी के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। बताया गया है कि शैक्षिक संवाद का न्योता प्रदेशभर के शिक्षकों को दिया गया था। आयोजक हैदराबाद की एक अंतरराष्ट्रीय संस्था थी। राज्य शिक्षा केंद्र ने सभी जिलों के समन्वयकों को सूचित कर शिक्षकों को सहभागी बनने के लिए लिंक भेजी थी।

ऑनलाइन शैक्षिक संवाद में करीब 500 शिक्षक व एनसीईआरटी और प्रदेश के शिक्षा सचिव आदि जुड़ चुके थे। जैसे ही कार्यक्रम शुरू हुआ, चंद मिनट बाद ही अश्लील फिल्म चलने लगी। यह देखकर प्रदेश के शिक्षक व अतिथि हतप्रभ रह गए। राज्य शिक्षा केंद्र के समन्वयक ने कार्यक्रम को तुरंत बंद करा दिया। हैदराबाद में जिस आइटी कंपनी ने लिंक तैयार की थी, उसे सूचित कर दोषी के खिलाफ एफआइआर के निर्देश दिए गए हैं।

राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के शिक्षक संदर्भ समूह के समन्वयक डॉ. दामोदर जैन का कहना है कि हैदराबाद की जिस कंपनी ने लिंक तैयार की थी, उसे हमने सूचना दे दी है। लिंक को किसी ओम यादव नाम की प्रोफाइल ने हैक किया था। घटना शर्मसार करने वाली है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

]]>