MP election rusults – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 11 Dec 2018 07:03:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 MP Results : आधा दर्जन से ज्यादा मंत्रियों की साख को खतरा, वोटिंग में चल रहे पीछेे https://www.shauryatimes.com/news/22405 Tue, 11 Dec 2018 07:03:45 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=22405 भोपाल : मध्यप्रदेश विधानसभा की 230 सीटों के लिए मंगलवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। अब तक आए रूझान के अनुसार मप्र के अधिकांश सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। मप्र में भाजपा 113, कांग्रेस 109 और अन्य 08 सीट पर आगे चल रहे हैंं। रूझानों को देखते हुए मुकाबला काफी दिलचस्प नजर आ रहा है। कांग्रेस भाजपा को कड़ी टक्कर देती हुई नजर आ रही है। वही 110 सीटों पर आगे चल रही भाजपा के कई मंत्रियों की साख पर खतरा मंडरा रहा है। करीब आधा दर्जन से ज्यादा ऐसे मंत्री हैंं जो अपनी सीटों पर पीछे चल रहे हैंं।

बीजेपी के आठ मंत्री गिनती में पीछे चल रहे हैं। जयंत मलैया, रामपाल सिंह, जयभान सिंह पवैया, राजेंद्र शुक्ल, सुरेंद्र पटवा जैसे कद्दावर मंत्री पीछे चल रहे हैं। सिलवानी में मंत्री रामपाल सिंह पीछे चल रहे हैं। भोजपुर से सुरेंद्र पटवा पीछे चल रहे हैं। इसके अलावा इंदौर-3 की बात करे तो यहां कांग्रेस आगे चल रही है। भाजपा के आकाश विजयवर्गीय कांग्रेस के अश्निन जोशी से पीछे चल रहे हैंं। वहींं पूरे इंदौर की बात करे तो 9 में से 7 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। इंदौर की तीन नंबर विधानसभा से बक्षी बाग बूथ की मशीन में 335 वोट अश्विन जोशी को और 91 आकाश को मिले। इसके पहले इंदौर 3 नंबर विधानसभा की मतगणना के दौरान आरओ के सामने उम्मीदवारों के प्रतिनिधि बैठने से विवाद हो गया था। राजनीतिक प्रतिनिधियों ने कलेक्टर के समक्ष आपत्ति जताई थी हालांकि बाद में सबकों शांत किया गया।

]]>