MP Governor Tandon’s condition critical – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 16 Jun 2020 14:28:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 एमपी के राज्यपाल टंडन की हालत गंभीर, शिवराज चौहान देखने गए अस्पताल https://www.shauryatimes.com/news/79628 Tue, 16 Jun 2020 14:28:55 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=79628 लखनऊ : मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की स्थिति गंभीर बनी हुई है। लखनऊ के मेदांता अस्पताल में चिकित्सकों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रही है। टंडन की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। ऑक्सीजन सपोर्ट बढ़ा दिया गया है। उनकी डायलिसिस की जा रही है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज राज्यपाल की सेहत का हालचाल जानने के लिए मेदांता अस्पताल पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से राज्यपाल की सेहत के बारे में पूछा। इस दौरान उप्र भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे। शिवराज सिंह चौहान ने राज्यपाल लालजी टंडन के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। इससे पहले भी वह राज्यपाल के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी पर उनके परिवार के सदस्यों से बात कर चुके हैं। वह लगातार राज्यपाल के परिवार के संपर्क में हैं। बताया जा रहा है कि शिवराज यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात करंगे। इसके बाद आज ही वापस भोपाल लौट जाएंगे।

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक आज राज्यपाल टंडन की ब्लड और यूरिन संबंधी कुछ जांचे कराई गई हैं, जिनकी रिपोर्ट आने के बाद उनकी स्थिति के बारे में जानकारी दी जाएगी। राज्यपाल लालजी टंडन को 11 जून को सांस की दिक्कत, पेशाब की परेशानी और बुखार होने पर भर्ती कराया गया। विशेषज्ञों द्वारा परीक्षण कर इलाज शुरू किया गया। बुखार और पेशाब की परेशानी में काफी सुधार हुआ। भर्ती करते समय उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगिटिव आई। जांच के दौरान उनकी लीवर में दिक्कत पाई गई। सीटी गाइडेड प्रोसीजर किया गया। प्रोसीजर के उपरांत पेट में रक्त का स्राव बढ़ गया जिसके चलते उनका इमरजेंसी ऑपरेशन किया गया। 15 जून को उनके फेफड़े किडनी और लीवर में समस्या बढ़ गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रविवार को राज्यपाल लालजी टंडन की सेहत का हालचाल जानने के लिए मेदांता अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने चिकित्सकों से आईसीयू में भर्ती राज्यपाल की सेहत के बारे में जानकारी की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना भी की।

]]>