MP Polls – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 27 Nov 2018 10:30:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 चुनाव में करोड़पति उम्मीदवारों की भरमार, सबसे ज्यादा भाजपा से https://www.shauryatimes.com/news/20301 Tue, 27 Nov 2018 10:30:22 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=20301 भोपाल : मध्यप्रदे विधानसभा चुनाव में इस बार करोड़पति उम्मीदवारों की भरमार है। मध्यप्रदेश इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्मस यानि की एडीआर की रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है। चुनाव में ताल ठोक रहे प्रत्याशियों में कई ऐसे चेहरे भी शामिल हैं, जिनकी संपत्ति करोड़ों में है। सबसे ज्यादा करोड़पति उम्मीदवार भाजपा से हैं, जबकि सबसे कम करोड़पति उम्मीदवार सपा में शामिल हैं। चुनावी मैदान में मौजूद 2716 उम्मीदवारों में से 656 उम्मीदवार यानी 24 प्रतिशत करोड़पति हैं, जबकि साल 2013 के विधानसभा चुनावों में 2494 उम्मीदवारों में से 472 उम्मीदवार यानि की 19 फीसदी प्रत्याशी करोड़पति थे। इस बार करोड़पति प्रत्याशियों की संख्या कहीं ज्यादा है। इस बार चुनाव में ऐसे भी चेहरे कम नही हैं, जिन्होंने अपनी संपत्ति की जानकारी नही दी है। 165 प्रत्याशी यानि की 63 फीसदी उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्होंने आयकर विवरण की जानकारी नही दी है। इनमें से 544 यानि की 20 फीसदी उम्मीदवारों ने अपना पैन विवरण घोषित नहीं किया है।

]]>
छत्तीसगढ़ : कांग्रेस ने भाजपा पर मतदान प्रभावित करने का आरोप https://www.shauryatimes.com/news/17719 Sun, 11 Nov 2018 18:36:33 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=17719 प्रशासनिक अफसरों को दिया अल्टीमेटम, मचा हड़कम्प

रायपुर : छत्तीसगढ़ चुनाव में एक और नए मामले ने तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस ने भाजपा पर मतदान प्रभावित करने के लिए पुलिस का सहारा लेने का आरोप लगाया, पार्टी ने इस नए मुद्दे को हवा देकर प्रशासनिक अमले में हड़कम्प मचा दिया है। कांग्रेस ने अफसरों को सचेत होने का अल्टीमेटम भी दे दिया। पार्टी ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी गलत कार्य ना करें, उन पर कांग्रेस और जनता की नजर है। कांग्रेस अधिकारियों को भी बख्शने के मूड में नहीं है। पार्टी चुनाव में बढ़त बनाने के लिए जो कर सकती है वो कर रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कहा है कि उनके पास इस बात की पुख्ता सूचना है कि 12 नवंबर को होने वाले मतदान के दौरान फ़र्ज़ी मतदान करने के लिए पुलिसकर्मियों और सुरक्षाबलों पर दबाव डाला जा रहा है।
कांग्रेस ने कहा है कि उनके पास पुख्ता सूचना है कि पुलिस और अर्धसैनिक बलों के अधिकारियों से कहा गया है कि वे बस्तर के दूरस्त इलाक़ों के मतदान केंद्रों में फ़र्ज़ी मतदान करवाएं। पार्टी ने पुलिसकर्मियों से अपील की है कि वे लोकतंत्र का साथ दें और भ्रष्ट और दमनकारी भाजपा का साथ न दें। पार्टी ने यह भी कहा है कि आला अधिकारियों के लिए चेतावनी है कि वे अपने कर्तव्य निर्वहन में किसी राजनीतिक दल का साथ न दें। कांग्रेस की सरकार आना अवश्यंभावी है और ऐसे हर अधिकारी पर जनता की नज़र है जो निष्पक्षता के साथ काम नहीं कर रहे हैं।

]]>
MP Polls : भाजपा की पहली सूची जारी, 177 प्रत्याशी घोषित https://www.shauryatimes.com/news/16926 Fri, 02 Nov 2018 06:41:33 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=16926 भोपाल : मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को सुबह प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 177 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं, जो विभिन्न सीटों से चुनाव लड़ेंगे। सूची जारी करते समय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, महामंत्री रामपाल सिंह, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। इस सूची में कई पुराने मंत्रियों, विधायकों एवं पिछली बार चुनाव हार चुके उम्मीदवारों को भी शामिल किया गया है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में हुई बैठक के बाद तय किए गए नामों को सूची में जगह दी गई है। शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, चुनाव समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, प्रदेश प्रभारी डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे, चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, फग्गन सिंह कुलस्ते, नरोत्तम मिश्र और लाल सिंह आर्य की मौजूगी में पार्टी ने 177 प्रत्याशियों की सूची जारी की है।

]]>