Mumbai BJP leader Amarjeet meets Yogi demanding arrest of Sharjil Usmani – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

मुम्बई के भाजपा नेता अमरजीत ने योगी से मिलकर की शर्जिल उस्मानी की गिरफ्तारी की मांग
हिंदुओं को अपशब्द बोला था अलीगढ़ मुस्लिम विवि के पूर्व छात्र ने

लखनऊ। पुणे के यलगार परिषद में हिंदुओं के खिलाफ जहर उगलने वाले अलीगढ़ मुस्लिम विश्व विद्यालय के शर्जिल उस्मानी के खिलाफ महाराष्ट्र भाजपा के प्रतिनिधि अमरजीत मिश्र ने शुक्रवार को उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और उस्मानी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। मुख्यमंत्री योगी से मिलने के बाद अमरजीत मिश्र ने बताया कि मुख्यमंत्री ने शर्जिल उस्मानी को गिरफ्तार करने का आदेश निर्गत कर दिया है। उन्होंने बताया कि योगी ने स्पष्ट कहा कि अपराधी व देशद्रोही लोगों को उत्तर प्रदेश में रहने नहीं दिया जायेगा। उनकी असली जगह जेल के भीतर है।

भाजपा नेता ने बताया कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र शर्जिल उस्मानी ने 30 जनवरी को पुणे में यलगार परिषद के एक कार्यक्रम में हिंदू समाज को लेकर अत्यंत अपमानजनक बातें कही थी। शर्जिल ने लोगों को भड़काते हुए कहा था कि आज का हिंदू समाज सड़ चुका है। इसी के साथ समाज में द्वेष फैलाने की नीयत से उसने कई और ऐसी बातें भी कहीं थीं। उन्होंने बताया कि हिंदुओं के खिलाफ टिप्पणी करने के मामले में महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटिल ने बुधवार को ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शर्जिल उस्मानी के गिरफ्तारी की मांग की थी। इसके बाद महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणविस और महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चन्द्रकांत पाटिल ने संयुक्त रुप से मुख्यमंत्री योगी के नाम इस संबंध में एक पत्र भी लिखा।

मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष व पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र ने आज लोक भवन में योगी आदित्यनाथ से मिल कर उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणविस व राज्य भाजपा अध्यक्ष पाटिल के उस पत्र को सौंपा। भाजपा नेताओं ने पत्र में लिखा है कि शर्जिल की बयानबाजी से महाराष्ट्र सहित पूरे देश के हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है। इसलिए इस मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज करके अभियुक्त को गिरफ्तार किया जाए। श्री मिश्र का कहना है कि शर्जिल के बयान दिए हुए सात दिन हो चुके हैं, लेकिन महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार अभी तक शर्जिल के खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई नहीं कर सकी है। ऐसे में देश के करोड़ों हिंदुओं को उप्र की योगी सरकार से इस मामले में अधिक उम्मीदें हैं। उन्होंने बताया कि शर्जिल उस्मानी उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के सिधारी इलाके का मूल निवासी और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का पूर्व छात्र है।