‘Munnabhai’ of 61 – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 29 Jul 2020 17:30:01 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 61 के हुए ‘मुन्नाभााई’, पत्नी मान्यता दत्त ने खास अंदाज में दी बधाई https://www.shauryatimes.com/news/81062 Wed, 29 Jul 2020 17:30:01 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=81062 मुंबई : अभिनेता संजय दत्त आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी पत्नी मान्यता दत्त ने खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। मान्यता दत्त ने इंस्टाग्राम पर अपनी और संजय दत्त की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को साझा करते हुए मान्यता ने लिखा-‘जन्मदिन की बधाई लव! मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। मिसिंग यू।’ मान्यता इन दिनों दोनों बच्चों के साथ दुबई में हैं और संजय दत्त मुंबई में हैं। वे उन्हें बहुत मिस कर रही हैं। संजय और मान्यता को अक्सर साथ में देखा जाता रहा है। मान्यता दत्त सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। मान्यता सोशल मीडिया पर अक्सर बच्चों और संजय की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। संजय दत्त की बड़ी बेटी त्रिशाला दत्त ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

संजय दत्त और मान्यता की प्रेम कहानी किसी फिल्मी प्रेम कहानी से कम नहीं हैं। संजय दत्त ने साल 2008 में मान्यता से शादी कर थी। मान्यता दत्त और संजय के दो बच्चे बेटा शाहरान और बेटी इकरा हैं-उनके दो जुड़वा बच्चों शहरान और लड़की का नाम इकरा है। हालांकि मान्यता से संजय दत्त की यह तीसरी शादी है। वहीं मान्यता पहले से तलाकशुदा थी। संजय दत्त और मान्यता की उम्र में करीब 20 साल का अंतर है। संजय दत्त और मान्यता दत्त बॉलीवुड के सबसे पावरफुल कपल में से एक हैं। इन दिनों संजय दत्त अपने परिवार से दूर मुंबई में हैं और मान्यता बच्चों के साथ दुबई में हैं।

]]>