murder arrest – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 17 Mar 2019 18:27:11 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 DELHI : शादी का दबाव बनाया तो प्रेमिका को मार डाला, गिरफ्तार https://www.shauryatimes.com/news/36198 Sun, 17 Mar 2019 18:23:59 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=36198 नई दिल्ली : शादी का दबाव बनाने पर एक युवक ने अपनी प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतका की सहेली देर रात को जब आरोपित के कमरे पर पहुंची तो उसने अपनी सहेली का शव कमरे में पड़ा हुआ देखा। देर रात करीब 3.00 बजे सहेली अपने पति के साथ थाने पहुंची और उसने लड़की की हत्या की बात बताई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपित प्रेमी सूरज (25) को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं लड़की के परिजन उसकी उम्र 16 साल बताकर उसे नाबालिग बता रहे हैं। सोनिया विहार थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।पुलिस के अनुसार मृतक लड़की परिवार के साथ डीएलएफ, प्रेम विहार, गाजियाबाद में रहती थी। परिवार में माता-पिता, तीन भाई व दो बहनें हैं।

इससे पूर्व उसका परिवार सोनिया विहार के चौहान पट्टी इलाके में रहता था। वहीं पर मृतका की एक सहेली रहती है जो उसके माता-पिता को अपना परिवार मानती है। दोनों सहेलियों का एक दूसरे के घर आना-जाना था। वहीं आरोपित सूरज मृतका की सहेली के घर पर ही किराए पर रहता था। वहां मृतका की सूरज से दोस्ती हुई। दोनों अक्सर मिलने लगे। इधर सूरज ने तीसरे पुश्ते पर किराए का कमरा लेकर रहना शुरू कर दिया। वहां भी मृतका उससे मिलने जाने लगी। इस बीच 12 मार्च को मृतका अपनी सहेली के घर रहने के लिए पहुंची। शनिवार शाम को वह अपनी सहेली के घर से सूरज के कमरे पर उससे मिलने गई थी। इस बीच देर रात तक जब मृतका वापस नही लौटी तो वह अपने पति के साथ सूरज के कमरे पर पहुंची। आरोपित ने उससे कहा कि मृतका तो उससे मिलकर चली गई थी।

मृतका के घर पता करने पर वह वहां भी नही पहुंची थी। सहेली पति के साथ दोबारा सूरज के कमरे पर पहुंची तो वहां बाहर से ताला लगा मिला। कमरे में झांककर देखा तो अंदर मृतक का शव पड़ा मिला। देर रात तीन बजे दोनों पति-पत्नी सोनिया विहार थाने पहुंचे और सहेली की हत्या की सूचना दी। पुलिस ने देर रात को ही शव बरामद कर सूरज को रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। सूरज ने बताया कि वह शादी नहीं करना चाहता था, लेकिन उसकी प्रेमिका शादी का दबाव बना रही थी। इसी से परेशान होकर उसने देर रात को उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस सूरज, मृतका की सहेली और उसके पति से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि शुरूआती जांच के बाद पुलिस मृतका के बालिग होने की आशंका जताई है।

]]>