Muslims are citizens of the country – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

राजनाथ ने विरोधियों को चेताया, मुसलमान देश के नागरिक, कोई छू भी नहीं सकता!
मेरठ की जनसभा में रक्षामंत्री ने विपक्षी दलों को लिया आड़े हाथ

कहा, भ्रम फैला रहे विरोधियों की साजिश नहीं होने देंगे सफल

मेरठ : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सीएए, एनपीआर और एनआरसी पर कांग्रेस समेत विपक्षी दल भ्रम फैलाने में लगे हैं। मुसलमानों को देश से बाहर करने का डर दिखा रहे हैं जबकि हम सबको साथ लेकर चलते हैं। उन्होंने विपक्षी पार्टियों को चेताते हुए कहा कि भारत के मुसलमानों को कोई माई का लाल चिमटे से भी नहीं छू सकता। अपने भाषण में राजनाथ सिंह ने सीएए, एनपीआर और एनआरसी को लेकर फैले भ्रम को दूर करने की कोशिश की। सीएए, एनपीआर और एनआरसी पर फैले भ्रम को दूर करने के लिए भाजपा जन जागरण जनसभाओं का आयोजन कर रही है। बुधवार को मेरठ के शताब्दीनगर में माधवकुंज के सामने भाजपा की जन जागरण जनसभा का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सब भ्रम फैलाने में लगे हुए हैं। एनपीआर को लेकर मुसलमानों को भारत से बाहर करने का डर दिखा रहे हैं, जो पूरी तरह से झूठ है। हम कहते हैं कि यहां के मुसलमानों को कोई माई का लाल चिमटे से भी नहीं छू सकेगा, बाहर निकालने की बात तो दूर हैं। केंद्र सरकार सबको साथ लेकर चल रही है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि एनआरसी नाम की चिड़िया को हम भारत में नहीं लाए। आजादी के समय एनआरसी चर्चा में आई थी। असम के मुख्यमंत्री के साथ राजीव गांधी ने चर्चा की थी। इस साजिश को समझिये। ये सभी देश की जनता की आंखों में धूल झोंक रहे हैं। पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान इस्लामिक देश हैं। वहां पर हिंदू, सिख, जैन, इसाई, पारसियों का उत्पीड़न हो रहा है, मुस्लिमों का नहीं। राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान में अल्पसंख्यक जलालत की जिंदगी जी रहे हैं। उनमें अधिकांश दलित व कमजोर है। नागरिकता को लेकर देश में तनाव पैदा ना करें। कुछ ताकतें देश में कोहराम मचाना चाहती है। अपने उन उत्पीड़ित लोगों को नागरिकता देना भारत का धर्म है। सभी लोग इस जनजागरण में सरकार का साथ दें और घर-घर जाकर विरोधियों की साजिश को बताएं। राजनाथ ने कहा कि सीएए पर पिछली सरकार में गृह मंत्री रहते हुए मैंने प्रयास किया था लेकिन राज्यसभा में बहुमत न होने पर यह बिल पारित नहीं हो पाया। इस बिल को हिन्दू और मुसलमानों के नजरिये से ना देखा जाए। खुद कांग्रेस नेताओं ने भी सीएए का समर्थन किया था। भारत को टुकड़े-टुकड़े करने का अधिकार किसी को नहीं है।

राजनाथ सिंह ने मेरठ में आकर गन्ने की बात करते हुए किसानों के दर्द को समझने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मोहिउद्दीनपुर और रमाला चीनी मिलों द्वारा शतप्रतिशत गन्ना भुगतान किया गया है। किसान भाइयों घबराओ मत। किसानों के जिस्म के पसीने की कमाई का एक-एक पैसा दिलाया जाएगा। किसानों के खाते में छह-छह हजार रुपये डालने का काम प्रधानमंत्री ने किया है। आयुष्मान भारत योजना से गरीब लोगों को इलाज मिल रहा है। उज्ज्वला योजना से घर-घर गैस पहुंच गई। किसानों के घरों में नल से 2024 तक पानी पहुंचेगा। 2022 तक सभी को छत मिलेगी। जनसभा में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डाॅ. दिनेश शर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, बलदेव सिंह औलख, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी त्यागी, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, सांसद डाॅ. सत्यपाल सिंह, विधायक सत्यवीर त्यागी, विधायक डाॅ. सोमेंद्र तोमर, सत्यप्रकाश अग्रवाल, दिनेश खटीक और जितेंद्र सतवाई आदि मौजूद रहे।