new judge to supreem court – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 18 Jan 2019 10:33:08 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 सुप्रीम कोर्ट को मिले दो नए जज, सीजेआई ने दिलाई शपथ https://www.shauryatimes.com/news/28318 Fri, 18 Jan 2019 10:32:07 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=28318 नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट को आज दो नए जज मिल गए। दिल्ली हाईकोर्ट के जज जस्टिस संजीव खन्ना और कर्नाटक हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस दिनेश माहेश्वरी ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में शपथ ली। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने दोनों को शपथ दिलवाई। इस मौके पर सुप्रीम कोर्ट के सभी जज और काफी सारे वकील मौजूद थे। चीफ जस्टिस का कोर्ट नंबर एक शपथ ग्रहण के दौरान वकीलों से खचाखच भरा हुआ था। अब सुप्रीम कोर्ट में कुल जजों की संख्या 28 हुई। सुप्रीम कोर्ट में जजों की कुल स्वीकृत संख्या 31 है। सुप्रीम कोर्ट में अब जजों के तीन पद खाली हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 16 जनवरी को दोनों की सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में नियुक्त करने का आदेश जारी किया था। सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने पिछले 10 जनवरी को अपनी बैठक में इन दोनों के नामों की अनुशंसा की थी।

]]>