Nritya Gopal Das appointed president and manager – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 19 Feb 2020 16:03:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट की बैठक संपन्न, नृत्यगोपाल दास अध्यक्ष और प्रबंधक नियुक्त https://www.shauryatimes.com/news/77982 Wed, 19 Feb 2020 16:03:12 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=77982 नई दिल्ली : अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए गठित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट की पहली बैठक बुधवार को राजधानी में संपन्न हुई। बैठक में अयोध्या के प्रमुख धर्माचार्य नृत्यगोपाल दास को ट्रस्ट का अध्यक्ष और प्रबंधक नियुक्त किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता चंपत राय ट्रस्ट के महासचिव नियुक्त किए गए हैं। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी स्वामी गोविंद देव गिरि पूना को सौंपी गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रमुख सलाहकार रहे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नृपेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर निर्माण समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

न्यास के महासचिव चंपत राय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि अयोध्या के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा में ट्रस्ट का खाता खोला जाएगा जिसका संचालन स्वामी गोविंद देव गिरि, चंपत राय और डॉ. अनिल कुमार मिश्र में से किन्हीं दो के हस्ताक्षरों से होगा। दिल्ली की वी. शंकर अय्यर एंड कंपनी को ट्रस्ट का चार्टर्ड एकाउंटेंट बनाया गया है जो लेखा संबंधी कामकाज देखेगी। आज की बैठक में महंत नृत्य गोपाल दास और चंपत राय को सर्वसम्मति से ट्रस्ट में नामित किया गया।

]]>