odisi international in cms from 21 ausgust – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

अन्तर्राष्ट्रीय अंग्रेजी साहित्य महोत्सव ओडिसी इण्टरनेशनल 21 से
लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय अंग्रेजी साहित्य महोत्सव ‘ओडिसी इण्टरनेशनल-2019’ का आयोजन 21 से 24 अगस्त तक सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में किया जा रहा है, जिसमें दक्षिण अफ्रीका, ईरान, श्रीलंका, नेपाल एवं भारत के विभिन्न प्रान्तों से पधारे लगभग 500 छात्र विभिन्न रोचक प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का आलोक बिखेरेंगे। उक्त जानकारी आज यहाँ आयोजित एक प्रेस कान्फ्रेन्स में ‘ओडिसी इण्टरनेशनल-2019’ की संयोजिका एवं सी.एम.एस. राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) की प्रधानाचार्या निशा पाण्डेय ने दी। उन्होंने बताया कि अंग्रेजी भाषा आज एक विश्व भाषा बन चुकी है और विश्व एकता स्थापित करने में इस ग्लोबल भाषा का विशेष महत्व है। प्रेस कान्फ्रेन्स में पत्रकारों से बातचीत करते हुए निशा पाण्डेय ने कहा कि ओडिसी की प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों की रचनात्मक व सृजनात्मक प्रतिभा निखर कर सामने आयेगी और उनके व्यक्तित्व का भी विकास होगा, साथ ही यह समारोह छात्रों को विश्वव्यापी दृष्टिकोण प्रदान करने में सहायक होगा। श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि अंग्रेजी अब केवल किसी एक देश की भाषा नही रह गई है, अपितु इसने पूरी दुनिया में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। यह भाषा अब दुनिया भर के लोगों से सम्पर्क स्थापित करने वाली लिंक भाषा बन गयी है। इसलिए यह आज की आवश्यकता है कि हम छात्रों को उच्च कोटि का अंग्रेजी ज्ञान दें और पूरे विश्व के छात्रों को एकता के सूत्र में बाँधे।

ओडिसी इण्टरनेशनल-2019 की प्रतियोगिताओं की विस्तृत जानकारी देते हुए श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि ओडिसी की प्रतियोगिताओं को जूनियर व सीनियर वर्गो में इस प्रकार तैयार किया गया है जो कि न सिर्फ छात्रों को अंग्रेजी भाषा का उत्कृष्ट ज्ञान करायेंगी अपितु उनका मनोबल व आत्मविश्वास बढ़ाकर उनमें चुनौतियों को सहर्ष स्वीकार करने की हौसला-अफजाई भी करेंगी। इन प्रतियोगिताओं में कागिटेशन (वाद-विवाद), ला मैस्कार्ड (लघु नाटिका), फ्रेस्कोस (पेन्टिंग), सैटिरिकल कैरीकेचर्स (कार्टून मेकिंग), ईपोड (कविता लेखन), स्पेक्टेकल डि डांस (कोरियोग्राफी), आल्टर द डेन्यूमेंट (क्रिएटिव राइटिंग), कोवर्ट इन्टेन्शन्स (पेपर स्कल्प्चर) आदि प्रमुख हैं। इन प्रतियोगिताओं के अलावा टीम प्रतियोगिताएं जैसे बेडिजेनमेन्ट डि शेक्सपियर (डिस्प्ले ऑफ साफ्टबोर्ड) एवं फिलहार्मोनिक (समूह वादन), डाक द्वारा भेजी गई प्रविष्टियों की प्रतियोगिता ‘सिनेमैटिक्स’, गैर-प्रतिस्पर्धी प्रतियोगिताएं जैसे ग्लोबल कोलोक्विम – वीडियो कान्फ्रेन्सिंग एवं द थेस्पियन्स ड्रीम (टैलेन्ट शो) आदि भी आयोजित की जायेंगी। प्रतियोगिता में छात्र टीमों के लिए ‘ओपेन माइक सेशन’ का आयोजन भी किया जायेगा। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने ‘ओडिसी इण्टरनेशनल-2019’ के आयोजन हेतु प्रधानाचार्या निशा पाण्डेय को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के शैक्षिक प्रयासों से विभिन्न संस्कृति, सभ्यता, भाषा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं सोच-विचार के मेल-मिलाप से विश्व एकता, विश्व शान्ति एवं विश्व बन्धुत्व की विचारधारा को बढ़ावा मिलता है।