op rajbha_dinesh – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 14 Feb 2019 18:56:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 राजभर को मनाने उनके घर पहुंचे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा https://www.shauryatimes.com/news/32204 Thu, 14 Feb 2019 18:56:45 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=32204
लखनऊ : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का प्रभार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को वापस कर दिया है। इसके बाद मामले में सक्रियता दिखाते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा उनके घर उन्हें मनाने पहुंचे। हालांकि इस दौरान उन्होंने कोई भी बयान देने से मना कर दिया है। इस दौरान राजभर ने कहा कि यह औपचारिक भेंट है। हम लोग अक्सर एक-दूसरे के घर आते जाते रहते हैं। मांगों की बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से होंगी।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर पिछड़ा वर्ग का पद छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि हमने पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राओं की छात्रवृति और शुल्क प्रतिपूर्ति अपेक्षित रूप से नहीं दे पाए हैं। जिसके चलते इस वर्ग के छात्र-छात्राओं के साथ उनके परिजनों में सरकार के लिए काफी नाराजगी है। ओम प्रकाश राजभर ने पत्र में कहा है कि सामाजिक न्याय समिति के अनुरूप पिछड़ी जातियों के 27 फीसदी कोटे के आरक्षण का बंटवारा नहीं किए जाने से भी लोग काफी नाराज हैं। बता दें कि इसी महीने 7 तारीख को ओम प्रकाश राजभर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उन्हें कैबिनेट से बाहर निकालने की चुनौती दी थी।
]]>