op rajbhar – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 22 Jan 2019 18:06:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 दंगा कराने वाले नेताओं को आग लगाकर फूंक देना चाहिए : ओम प्रकाश https://www.shauryatimes.com/news/28935 Tue, 22 Jan 2019 18:06:57 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=28935 मंत्री बोले, मंदिर बन जाई तो का मिल जाही तुम्हार आवास!

लखनऊ : हिन्दू मुसलमान के दंगे में 72 वर्षों में एक भी बड़ा नेता नहीं मरा, क्या आप लोगों ने कभी सोचा कि आखिर इन दंगों में क्यों नही मरते बड़े नेता! हम तो कहते हैं ऐसे दंगा कराने वाले या हिन्दू मुस्लिम को लड़ाने वाले नेताओं को भी आग लगाकर जला दो ताकि वह भी समझ जाएं कि ऐसे लड़ाने वाली आग नहीं लगाई जाती। ये दंगा कराने वाले लोग क्या अधिकार के बारे में नहीं सोचते। ये लोग हिन्दू—मुसलमान को आपस में लड़कर बांटते रहते है।

अरे बांटने वाले लोगों, जरा सोचो भारत का संविधान कहता है कि जो भारत का वोटर हो गया।, वह भारत का नागरिक हो गया। आप उसे भारत से नही निकाल सकते। और हिन्दू भाई चाहते है कि मंदिर बनना चाहिए। क्या मंदिर बनने से देश के हर नागरिक का आवास सही हो जाएगा। क्या मंदिर बन जाये और मस्जिद बन जाये तो तुम्हारा आवास बन जाएगा। क्या इस सबके बाद बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल जाएगी! क्या सभी को रोजगार मिल जाएगा। क्या सभी को नौकरी मिल जाएगी। नहीं न। इसलिए सभी को कहता हूं कि मंदिर मस्जिद का चक्कर छोड़ दें। वह तो न्यायालय में पड़ा है। वहां से जो फैसला आएगा वही माना जायेगा। या दोनों पक्ष रजामंद हो तब बनेगा। तो आप सभी क्यों आपस में लड़ रहे हो।

लड़ने का काम बंद करो। आप बड़ी लड़ाई लड़ो। जैसे कि मेरे बच्चे को अच्छी शिक्षा कैसे मिले। मेरे बच्चे को रोजगार कैसे मिले। मेरे बच्चे को अच्छी नौकरी कैसे मिले। इसके लिए लड़ो। तब लड़ाई ठीक व सही होगी। नेताों का चक्कर छोड़ो। नेता आप सभी को लड़ा करके, जातियों में बांट करके, ऊंच नीच का भेदभाव बना करके, सभी की आपस में नफरत पैदा करके, सबको यहां पहुंचा दिया। क्या मिला आप सभी को! हम आप सभी को चैलेंज देते हैं कि कोई भी व्यक्ति इंसान के अंदर झांककर उसका व्यक्तित्व बता दे तो हम उसे 10 लाख रुपये देंगे।

]]>