Our Vedic Announcement is Shiva Sankalp: Hriday Narayan – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

हमारा वैदिक उद्घोष ही शिव संकल्प : हृदय नारायण
लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने भारत की लोकतांत्रिक विरासत के बारे में कहा कि हमारे लोकतंत्र की जड़ें अथर्वेद में मिलती हैं। उन्होंने कहा कि आज का भारत 1962 का भारत नहीं है। आज का भारत अपने राष्ट्र जीवन के मूल्यों के साथ प्रतिबद्धता में, तकनीकी दक्षता में, सक्षम नेतृत्व का भारत है। आज हमारे नेता नरेंद्र मोदी विश्व पटल पर प्रभावी नेता बनकर उभरे हैं। हमारे योग की स्वीकार्यता संपूर्ण विश्व में है। हमारा वैदिक उद्घोष ही शिव संकल्प का भाव है। दीक्षित रविवार को उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए दो दिवसीय उत्तर प्रदेश यंग थिंकर्स वर्चुअल मीटिंग के समाहार सत्र को संबोधित कर रहे थे।

राज्यसभा के पूर्व उपसभापति व वरिष्ठ पत्रकार हरिवंश ने वैश्वीकरण और बदलते हुए भारत की भूमिका पर चर्चा करते हुए भारतीय अर्थचिंतन, स्वालंबन पर बात की। उन्होंने कहा कि सरकार, सरोकार से दूर ना हों इसके लिए समाज को आगे आना चाहिए। हम ऐतिहासिक विस्मृति के शिकार हैं। हमें अपने इतिहास को फिर से पढ़ना चाहिए। भारत प्राचीन रूप में समृद्ध रहा है। लोकसभा सांसद डॉ. रीता बहुगुणा ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं में अगर आत्मविश्वास हो तो वे राष्ट्र के लिए काफी उपयोगी हो सकते हैं। नैनी को रोजगार का हब बनाने के लिए मैं प्रयास कर रही हूँ और आने वाले समय में मैं इस लक्ष्य को पूरा करूंगी। हमारे युवा मुख्यमंत्री योगी प्रदेश के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उनके सद् प्रयास की प्रशंसा पाकिस्तानी मीडिया भी कर रहा है। यूपी के मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि अगले सत्र में यूपी सरकार स्टार्ट अप को लेकर पाठ्यक्रम तैयार कर रही है। युवा हमारे लिए ताकत है। आज बहुत सारे प्रदेश उत्तर प्रदेश के श्रमिक संसाधनों को अपने यहां फिर से बुलाना चाहते हैं। उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने श्रमिक कल्याण बोर्ड बनाया है। आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश जिसे बीमारू राज्य बताया गया, वह उत्तम प्रदेश बनेगा। मुख्यमंत्री जी का प्रयास इसी दिशा में है। उत्तर प्रदेश संभावनाओं का प्रदेश है। उत्तर प्रदेश में कार्य संस्कृति बदली है। सरकारी खर्चों में कटौती हुई है। सरकार ईमानदारी से कार्य कर रही है।

आज दूसरे दिन के पहले सत्र को संबोधित करते हुए नोकिया इंडिया के बिजनेस हेड अजय मेहता ने बताया कि भारत में अभी 70 प्रतिशत फोन चीन में बने हुए हैं। आने वाले समय में नोकिया भारत में बड़े स्तर पर निवेश करने वाला है और हम भारत के लिए फोन बनाने वाले हैं। पूर्वांचल विकास बोर्ड के सलाहकार साकेत मिश्रा ने कहा कि कोरोना के दौर में आपदा आयी है, इसे अवसर में बदलने की जरूरत है। इस सत्र में उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए आर्थिकतंत्र पर मंथन हुआ। दूसरे सत्र में पर्यटन और संस्कृति के क्षेत्र में अवसर पर लोकगायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी के संग वरिष्ठ पत्रकार भूपेन चौबे ने वैचारिक मंथन किया। मालिनी अवस्थी ने कहा प्रदेश में कला संस्कृति के संवर्द्धन की जरूरत है। हमारी सांस्कृतिक विरासत गौरवपूर्ण रही है। उन्हें संरक्षित करने की जरूरत पर भी बल दिया।

लोकनीति निदेश डॉ. सत्येन्द्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि लोकनीति की आयोजित इस वर्चुअल मीटिंग में देश और दुनिया के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के इंटरप्रेन्योर, शोधार्थी, सरोकारी और चिंतनशील युवाओं ने सहभागिता की। दो दिन तक चलने वाले इस वर्चुअल मिट का उद्देश्य उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश के रूप विकसित करने की संभावना और उसमें युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए किया गया। यह अपने तरह का पहला वर्चुअल मीट है।