PAK चुनाव: मुस्लिम बहुल इलाकों से 3 हिन्दू उम्मीदवारों ने दर्ज की जीत – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

PAK चुनाव: मुस्लिम बहुल इलाकों से 3 हिन्दू उम्मीदवारों ने दर्ज की जीत
पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) के तीन हिन्दू उम्मीदवार सिंध प्रांत के मुस्लिम बहुल इलाकों से निर्वाचित हुए हैं. डेली टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, नेशनल असेंबली की थारपारकर (एनए- 222) सीट से महेश मलानी ने जीत दर्ज की है जबकि प्रांतीय असेंबली की पीएस-147 और पीएस-81 से क्रमश: हरि राम किश्वरी लाल और जमशोरो ज्ञानूमल उर्फ ज्ञान चंद इसरानी जीते हैं.

ये तीनों उम्मीदवार देश के इतिहास में पहली बार सामान्य सीटों से जीते हैं. मलानी को 106,630 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी अरबाब जकाउल्लाह को 87,261 मत प्राप्त हुए. थार के रेगिस्तान की आबादी में हिन्दुओं की जनसंख्या 49 फीसदी है.

रिपोर्ट के मुताबिक, किश्वरी लाल मीरपुरखास जिले से जीते हैं जहां करीब 15 लाख की आबादी में 23 प्रतिशत हिन्दू हैं. उन्हें पूर्व राष्ट्रपति और पीपीपी के सह अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी का करीबी दोस्त माना जाता है. उन्हें 33,201 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट के मुजीब-उल-हक को 23,506 वोट मिले.

इसरानी सिंध के जामशोरो जिले में कोहिस्तान क्षेत्र के थानो बोला खान से ताल्लुक रखते हैं. उन्हें 34,927 वोट मिले जबकि उनके विरोधी उम्मीदवार मलिक चंगेज खान की झोली में 26,975 मत गए. पाकिस्तान हिन्दू महासभा के अध्यक्ष डॉ गोविंद राम ने कहा कि सामान्य सीटों से हिन्दू उम्मीदवारों का नामांकन एक अच्छा विचार था.

पाकिस्तान में हिन्दू सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समुदाय है. आधिकारिक अनुमान के मुताबिक, पाकिस्तान में 75 लाख हिन्दू रहते हैं जबकि समुदाय कहता है कि देश में हिंदुओं की 90 लाख से ज्यादा आबादी है.