Panchayat elections: 23 observers deployed for first phase voting – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 13 Apr 2021 22:22:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 पंचायत चुनाव : प्रथम चरण के मतदान को 23 प्रेक्षक तैनात, देंगे पल-पल की जानकारी https://www.shauryatimes.com/news/108532 Tue, 13 Apr 2021 22:22:09 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=108532 पहले चरण के लिए राज्य के 18 जिलों में 15 अप्रैल को मतदान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रथम चरण के मतदान के लिए 23 प्रेक्षकों की तैनाती की है। ये प्रेक्षक पहले चरण के 18 जिलों में 15 अप्रैल को निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ मतदान कराते हुए पल-पल की जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त मनोज कुमार को देंगे। निर्वाचन आयोग के आयुक्त ने मंगलवार को यहां बताया कि निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शान्तिपूर्ण चुनाव कराने के लिये प्रदेश के आईएएस एवं पीसीएस संवर्ग के 23 अधिकारियों को प्रेक्षक के रूप में तैनात किया गया है। आयुक्त ने प्रथम चरण के 18 जनपदों में तैनात इन 23 प्रेक्षकों को निर्देश दिए हैं कि आयोग से निर्गत आदेशों व निर्देशों तथा आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने आचार संहिता का पालन न करने वाले कार्मिकों, मतदाताओं एवं उम्मीदवारों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि प्रेक्षकों सहित संबंधित जनपदों के निर्वाचन अधिकारियों का दायित्व है कि प्रथम चरण का चुनाव प्रत्येक दशा में स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शान्तिपूर्ण ढ़ंग से सम्पादित कराये जायें। साथ ही कोविड से संबंधित निर्गत निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाये।

ये अधिकारी बनाये गये प्रेक्षक

प्रथम चरण के चुनाव में जनपद जौनपुर के लिए सदस्य न्यायिक, राजस्व परिषद, ओमप्रकाश आर्या को, गाजियाबाद हेतु ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव, के रविन्द्र नायक, जनपद महोबा के लिये विशेष सचिव, पुनर्गठन एवं समन्वय विभाग, अभय तथा जनपद रामपुर हेतु महानिदेशक दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्रामीण विकास संस्थान, एल0 वेंकटेश्वर लू को प्रेक्षक तैनात किया गया है। इसी प्रकार जनपद रायबरेली के लिये सचिव, रेरा राजेश कुमार त्यागी, कानपुर नगर हेतु श्रमायुक्त कानपुर नगर मोहम्मद मुस्तफा, जनपद अयोध्या में नागेन्द्र प्रताप, सीईओ, उत्तर प्रदेश, ब्रजतीर्थ, मथुरा, सहारनपुर के लिये रणवीर प्रसाद, सचिव राजस्व एवं बेसिक शिक्षा, जनपद झांसी हेतु विशेष सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण, देवी शरण उपाध्याय, जनपद बरेली में अरविन्द कुमार चैरसिया, अपर निदेशक बाल विकास पुष्टाहार, जनपद गोरखपुर के लिये अटल राय, विशेष सचिव, गृह प्रेक्षक बनाये गये हैं।

इसके अलावा प्रयागराज जिले के लिये हरिप्रताप शाही, परियोजना प्रशासक, ग्रेटर शारदा, आगरा में प्रेम रंजन सिंह, उपाध्यक्ष, अलीगढ़ विकास प्राधिकरण, जनपद हाथरस हेतु घनश्याम सिंह, विशेष सचिव, कार्यक्रम क्रियान्वयन, जनपद हरदोई में विशेष सचिव, ग्रामीण विकास से अरविन्द कुमार पाण्डेय, जनपद भदोही हेतु राजेन्द्र पेंसिया, उपाध्यक्ष, आगरा विकास प्राधिकरण, जनपद श्रावस्ती में रवि कुमार एनजी, सचिव, पर्यटन एवं संस्कृति तथा जनपद संत कबीर नगर हेतु रतिभान, अपर आयुक्त, गोरखपुर को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। निर्वाचन आयोग के आयुक्त ने बताया कि 16 विकास खण्डों से अधिक वाले जनपदों में प्रेक्षक के साथ एक अतिरिक्त प्रेक्षक तैनात किया गया है, जिसमें जनपद हरदोई में उप निदेशक, मंडी चन्द्रपाल, जनपद प्रयागराज के लिये शिवसहाय अवस्थी, विशेष सचिव, गन्ना, जनपद रायबरेली में अपर आयुक्त, अयोध्या मण्डल रवि प्रकाश श्रीवास्तव, जनपद गोरखपुर हेतु संजय कुमार खत्री, संयुक्त प्रबन्ध निदेशक, जल निगम तथा जनपद जौनपुर में अपर आयुक्त प्रयागराज रमेश चन्द्र को अतिरिक्त प्रेक्षक के रूप में भेजा गया है।

]]>