Pandit Jasraj dies – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

पंडित जसराज का निधन शास्त्रीय संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति : हृदय नारायण
प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्रियों सहित मायावती व अखिलेश ने भी जताया ​शोक

लखनऊ। प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायक पद्म विभूषण पंडित जसराज के निधन पर प्रदेश के कई नेताओं ने शोक संवेदना प्रकट करते हए इसे भारतीय शास्त्रीय संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताई है। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने ट्वीट किया कि महान शास्त्रीय संगीत गायक व पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित जसराज के निधन की खबर दुःखदायी है। उनका निधन शास्त्रीय संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा उनके परिजनों एवं चाहने वालों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया कि प्रख्यात शास्त्रीय गायक व पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित जसराज निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। उनका निधन भारतीय शास्त्रीय संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति व परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने ट्वीट किया कि पंडित जसराज की मधुर आवाज लाखों श्रोताओं की जीवन रेखा थी। उनका जाना संगीत की दुनिया में एक बड़ा शून्य बना गया। सुर सम्राट नहीं रहे। आप बहुत याद आयेंगे पंडित जसराज। ईश्वर आपको अपने श्री चरणों में स्थान दें।

बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट किया कि महान शास्त्रीय संगीत के गायक व पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित जसराज के आज निधन की खबर अति-दुःखद। उनके शोक संतप्त परिवार व उनके सभी संगीत प्रेमियों के प्रति गहरी संवेदना। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि पद्म विभूषण पण्डित जसराज जी के देहावसान पर भावभीनी श्रद्धांजलि! उनके प्रशंसकों के हृदयों में उनका अमर गायन सदैव गुंजायमान रहेगा।