patra – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 01 May 2019 18:23:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 कांग्रेस सिर्फ वोट काटने के लिए उतरी मैदान में : भाजपा https://www.shauryatimes.com/news/41523 Wed, 01 May 2019 18:23:17 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=41523
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के एक बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस को ‘वोट कटवा’ पार्टी करार दिया है। पार्टी ने कहा कि कहा कि कांग्रेस अब सिर्फ ‘वोट कटवा’ पार्टी है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रियंका के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस ने हार मान ली है और वह केवल भाजपा का वोट काटने के लिए चुनाव मैदान में है। दरअसल कांग्रेस महासचिव ने रायबरेली में चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि उनकी पार्टी भाजपा के वोट काटेगी जिससे उत्तर प्रदेश में महागठबंधन(सपा-बसपा-रालोद) को लाभ होगा।
उन्होंने कहा था कि कांग्रेस ने कई सीटों पर कमजोर उम्मीदवार दिए हैं, जो भाजपा का वोट काटेंगे। प्रियंका ने कहा कि अमेठी में उनकी पार्टी सपा-बसपा-रालोद गठबंधन का वोट नहीं काट रही है क्योंकि उसने जीत की उम्मीद के हिसाब से ही उम्मीदवार खड़े किए हैं या फिर भाजपा का वोट काटने के लिए उम्मीदवार खड़े किए हैं। प्रियंका की इस टिप्पणी पर भाजपा ने कहा कि इस बयान से साफ है कि कांग्रेस ने हार मान ली है। पात्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव जीतने के लिए नहीं बल्कि भाजपा का वोट काटने के लिए चुनाव लड़ रही है। पात्रा ने कहा कि कांग्रेस के बारे में यह भी भ्रम है कि वह महागठबंधन का हिस्सा है या नहीं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से प्रियंका गांधी के चुनाव नहीं लड़ने पर भी सवाल उठाए। भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी, सोनिया गांधी और रॉबर्ड वाड्रा के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप हैं। इसलिए वह भाजपा से डरी हुई है क्योंकि सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।
]]>