People perform religious rituals on crutches by staying indoors – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 12 Apr 2021 21:03:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 लोग बैसाखी पर घर में ही रहकर सम्पन्न करें धार्मिक अनुष्ठान https://www.shauryatimes.com/news/108363 Mon, 12 Apr 2021 21:02:21 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=108363 सीएम ने प्रदेशवासियों को बैसाखी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

लखनऊ: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैसाखी के पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि बैसाखी का त्योहार हमारी गौरवशाली परम्परा एवं समृद्ध विरासत का प्रतीक है। नई फसल के कटने से जुड़ा यह त्योहार हमारे देश की कृषक परम्पराओं और समृद्ध संस्कृति का भी परिचायक है। उन्होंने कामना की है कि यह पर्व सभी के जीवन में समृद्धि और प्रसन्नता लाए। योगी ने कहा कि बैसाखी के दिन दसवें सिख गुरू गोविन्द सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। यह दिन भारत के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े उत्साह से अलग-अलग त्योहारों के रूप में मनाया जाता है। यह सभी त्योहार नव वर्ष के आगमन के प्रतीक हैं।वर्तमान समय की विशेष परिस्थितियों को देखते हुए मुख्यमंत्री जी ने आमजन से अनुरोध किया है कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु लोग बैसाखी पर घर में ही रहकर धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न करें।

]]>