petrol diesel price drop – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 09 Dec 2018 08:10:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 लगातार चौथे दिन गिरे पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल 70.55 रुपये लीटर https://www.shauryatimes.com/news/22032 Sun, 09 Dec 2018 08:10:55 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=22032 नई दिल्ली : पेट्रोल और डीजल के दाम में रविवार को लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज की गई। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार रविवार को दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 15 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 21 पैसे की कमी दर्ज की गई। दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दाम क्रमश: 70.55 रुपये व 65.09 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल के दामों में क्रमश: 15 पैसे व 20 पैसे की कटौती की गई। मुंबई में पेट्रोल 76.13 रुपये जबकि डीजल 68.10 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

मालूम हो कि पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) और उनके सहयोगी तेल उत्पादक देश 12 लाख बैरल प्रतिदिन की दर से कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती पर सहमत हो गए हैं। यह अवधि छह महीने के लिए होगी, जो एक जनवरी से प्रभावी होगी। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के संकेत सरकार के लिए बड़ा झटका हो सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में कमी के बाद केंद्र सरकार ने भी पांच राज्यों के चुनाव से पहले एक्साइज ड्यूटी घटाकर राहत दी थी। भारत दुनिया का तीसरा बड़ा तेल आयातक देश है, जो कि अपनी जरूरत का 80 प्रतिशत तेल आयात करता है। यही वजह है कि केंद्र सरकार कच्चे तेल की कीमत उचित स्तर पर रखने के लिए ओपेक समूह से लगातार बातचीत कर रही है।

]]>