PM मोदी ऊधमसिंहनगर जिले के दौरे पर रहेंगे – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

PM मोदी ऊधमसिंहनगर जिले के दौरे पर रहेंगे, वे यहां रुद्रपुर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को ऊधमसिंहनगर जिले के अंतर्गत रुद्रपुर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि पीएम करीब एक घंटा यहां रहेंगे। आपको बता दें कि बीती 14 फरवरी को उत्तराखंड दौरे पर आए मोदी तब रुद्रपुर में आयोजित रैली में नहीं पहुंच पाए थे। हालांकि, मोबाइल से संबोधित कर उन्होंने जल्द रुद्रपुर आने का वायदा किया था। उनके दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

28 मार्च की रैली को उनके इस वायदे से जोड़कर भी देखा जा रहा है। लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद उत्तराखंड में प्रधानमंत्री की यह पहली रैली होगी। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने बताया कि प्रधानमंत्री का 28 मार्च को रुद्रपुर रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम फाइनल हो गया है।

उन्होंने कहा कि पिछली बार प्रधानमंत्री रुद्रपुर नहीं पहुंच पाए थे। अब वह रुद्रपुर आकर अपना वायदा पूरा कर रहे हैं। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन के अनुसार प्रधानमंत्री की यह रैली रुद्रपुर में ‘मोदी मैदान’ के नाम से प्रसिद्ध मैदान में होगी। रैली की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

उन्होंने बताया कि रैली में भाजपा के राष्ट्रीय और प्रांतीय नेताओं के साथ ही पार्टी प्रत्याशी भी शामिल होंगे। द्वाराहाट जाएंगे मुख्यमंत्री डॉ.भसीन ने यह भी जानकारी दी कि 28 मार्च को प्रधानमंत्री की रैली के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत रुद्रपुर से द्वाराहाट, चौखुटिया जाएंगे। मुख्यमंत्री वहां जनसभा को संबोधित करेंगे।

ये है कार्यक्रम

प्रशासनिक सूचना के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12:10 बजे मेरठ से रुद्रपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 01:15 बजे प्रधानमंत्री का हेलीकाप्टर 31वीं वाहिनी पीएसी में बने हेलीपैड पर लैंडिंग करेगा। इसके बाद वह दोपहर 01:20 बजे कार्यक्रम स्थल को प्रस्थान करेंगे। 01:25 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। जो दोपहर 02:10 बजे तक रहेगा। इसके बाद प्रधानमंत्री का काफिला कार्यक्रम स्थल से 31वीं वाहिनी पीएसी में बने हेलीपैड की ओर दोपहर 02.15 बजे प्रस्थान करेंगे। हेलीपैड से 02:20 बजे प्रधानमंत्री का हेलीकाप्टर बरेली के लिए उड़ान भरेगा।