PNB युवाओं को जॉब का दे रहा बेहतरीन अवसर – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 05 Oct 2020 11:29:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 PNB युवाओं को जॉब का दे रहा बेहतरीन अवसर, जल्द करे आवेदन https://www.shauryatimes.com/news/86160 Mon, 05 Oct 2020 11:29:28 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=86160 पंजाब नेशनल बैंक युवाओं को जॉब का बेहतरीन अवसर दे रहा है। जो अभ्यर्थी बैंक में जॉब करने का सपना देख रहे हैं, वे शीघ्र ही इन पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आपको बता दें कि ये भर्तियां स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पोस्ट पर हो रही हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी दिनांक बढ़ा दी गई है। अब 06 अक्टूबर, 2020 तक अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि पहले आवेदन की आखिरी दिनांक 29 सितंबर, 2020 तय की गई थी। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इन पोस्ट पर जॉब से जुड़ी पूरी जानकारी जैसे आवश्यक योग्यता, चयन प्रक्रिया, कैसे करें अप्लाई, पदों का विवरण आदि आपको आगे दिया जा रहा है।

पदों का विवरण :
पद का नाम-                          पदों की संख्या-
स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO)        कुल 535 पद

महत्वपूर्ण दिनांक:
पंजीकरण करने की प्रारंभिक दिनांक : 08 सितंबर, 2020
पंजीकरण करने की आखिरी दिनांक : 06 अक्टूबर, २०२०

आयु सीमा:
अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 25 साल तथा अधिकतम आयु 35 व 37 वर्ष पदों के अनुसार अलग-अलग तय की गई है।

चयन प्रक्रिया :
कैंडिडेट्स का चयन ऑनलाइन टेस्ट और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया:
इन पदों पर कैंडिडेट्स को आवेदन आईबीपीएस (IBPS) के माध्यम से करना है। इसके अतिरिक्त डायरेक्ट आवेदन लिंक खबर में आगे दिया जा रहा है। ध्यान रहे किसी तरह कि गलती होने पर आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

शैक्षणिक योग्यता :
कैंडिडेट्स शैक्षणिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई लिंक पर क्लिक करे: https://drive.google.com/file/d/1xquF-GG3Tcl-tWnVIqowbKNrecNZUA19/view

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें: https://ibpsonline.ibps.in/pnbsplomay20/

]]>