PNB SCAM : एंटीगुआ से मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण की कोशिश तेज – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 01 Sep 2018 09:31:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 PNB SCAM : एंटीगुआ से मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण की कोशिश तेज https://www.shauryatimes.com/news/9992 Sat, 01 Sep 2018 09:31:36 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=9992   पीएनबी घोटाले में भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण के लिए भारत ने कोशिशें और तेज कर दी हैं. एंटीगुआ मीडिया की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार इंडियन हाई कमिश्नर वेंकटचालम महालिंगम ने 30 अगस्त को गुआना में एंटीगुआ सरकार के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की. भारतीय उच्चायुक्त की हाल में एंटीगुआ के अधिकारियों से यह तीसरी मुलाकात है. मुलाकात के दौरान वेंकटचालम महालिंगम एंटीगुआ के अधिकारियों को चोकसी के काले कारनामों और पीएनबी घोटाले से अवगत कराया.PNB SCAM : एंटीगुआ से मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण की कोशिश तेज

एंटीगुआ प्रशासन को प्रत्यर्पण के अनुरोध भेजा
इससे पहले अगस्त की शुरुआत में भारत ने मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण का अनुरोध एंटीगुआ के प्रशासन को भेजा था. सीबीआई ने इसके लिए एंटिगुआ के अधिकारियों से जानकारी भी मांगी थी. वहीं, एंटिगुआ में मेहुल के वकील ने एक बयान जारी कर कहा था कि उनके क्लाइंट कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए एंटीगुआ और बारबुडा के नागरिक के तौर पर पंजीकृत हुए हैं. उन्होंने बताया था कि मेहुल ने इनवेस्टमेंट प्रोग्राम के तहत नागरिकता हासिल की है

]]>