PoorvaExpress – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 20 Apr 2019 09:25:33 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 कानपुर में बड़ा रेल हादसा, पूर्वा एक्सप्रेस के 12 डिब्बे पटरी से उतरी, 20 घायल https://www.shauryatimes.com/news/40341 Sat, 20 Apr 2019 09:24:02 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=40341 साजिश की आशंका, जांच के लिए पहुंची एटीएस टीम

कानपुर : हावड़ा से नई दिल्ली जा रही पूर्वा एक्सप्रेस (12303) शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात करीब 12.54 बजे कानपुर से 15 किलोमीटर दूर रूमा कस्बे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ट्रेन दो हिस्सों में बंटने के बाद जोरदार आवाज के साथ पलट गई और 11 डिब्बे पटरी से उतर गए। अंधेरे में यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। हालांकि रेलवे ने 14 यात्रियों के घायल होने की पुष्टि की है, जिनमें से तीन की हालत गम्भीर बताई जा रही है। तीनों घायलों का इलाज हैलट अस्पताल में चल रहा है। इस हादसे के पीछे साजिश की आशंका को देखते हुए यूपी एटीएस की टीम जांच करने कानपुर पहुंच गई है।

यह ट्रेन कानपुर के महाराजपुर थाना इलाके में गुजरते समय रूमा के पास दो हिस्सों में बंट कर पटरी से उतर गई। हादसे की जानकारी मिलते ही कमिश्नर,आईजी, जिलाधिकारी, एसएसपी, 30 एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और जिला पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। घायलों को काशीराम ट्रामा सेंटर और हैलट अस्पताल भेजा गया। हादसे के चलते अभी तक रेलवे की तरफ से 11 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है और कई का रूट डायवर्ट किया गया है। मामूली रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद व अन्य यात्रियों को विशेष ट्रेन से उनके गंतव्य तक भेजा जा रहा है। हादसे में डिब्बे पलटने से काफी दूर तक पटरियां उखड़कर गई हैं। रूट पर रेल सेवा ठप हो गई है। घटना के कारणों की जांच कराई जाएगी। महानिरीक्षक कानपुर जोन आलोक सिंह ने रेल हादसे को लेकर बताया कि अभी तक किसी भी यात्री की मौत की खबर नहीं है।

पूर्वा एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की जानकारी पर सेना की मदद ली गई। सेना के जवान अंधेरे में ही राहत व बचाव कार्य करने पहुंच गए। इसके बाद जैसे ही शनिवार को सुबह की किरण फूटी और उजाला हुआ वैसे ही 45 लोगों की राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंच गई। पूर्वा एक्सप्रेस हादसे में गहरी साजिश की आशंका जताई जा रही है। इसके चलते यूपी स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) शनिवार सुबह तड़के कानपुर के रूमा स्थित दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए। टीम में शामिल कर्मियों ने गहनता से पटरी व आसपास के स्थल पर छानबीन की। इसके साथ ही गाड़ी के चालक व टीटीई सहित गाड़ी में मौजूद एस्कॉर्ट से भी पूछताछ करने के बात सामने आ रही है। हालांकि राहत कार्य व मलबा हटाने के बाद ही साजिश की आशंका का सही पता लगने की बात एटीएस द्वारा कही जा रही है।

रेलवे ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर

इलाहाबाद -1072 (रेलवे नंबर)
कानपुर – 0512- 2323015, 2323016, 2323018
टुंडला-0561-220337, 220338
इटावा -0568-8266382, 8266383
अलीगढ़-0571-2403458
मिर्जापुर- 0544-2220095
पुरानी दिल्ली- 011-23967332
हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली)- 011-24359748
आनंद विहार (दिल्ली) -9717632791
नई दिल्ली-011-23342954

]]>