prayagraj kumbh – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 20 Jan 2019 08:27:27 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 प्रयागराज कुंभ में आज होने वाले प्रमुख आयोजन https://www.shauryatimes.com/news/28590 Sun, 20 Jan 2019 08:27:27 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=28590 प्रयागराज : पहले शाही स्नान के साथ ही कुंभ मेला विधिवत रूप से अपनी एक माह की धार्मिक यात्रा पर आगे बढ़ चला है। इसी के साथ मेला क्षेत्र में बड़े धार्मिक आयोजनों की भी शुरुआत हो चली है। हर तरफ मानवता, सेवा और संस्कार की सीख लेने के लिए भीड़ उमड़ रही है। कहीं रामकथा तो कहीं लीलाओं का मंचन देखने के लिए भीड़ उमड़ रही है। ढोल-मंजीरे गूंजने लगे हैं। संगम तीरे से लेकर शिविरों तक सांस्कृतिक-आध्यात्मिक गरिमा की गूंज सुनाई देने लगी है।

आज महाकुंभ का छठा दिन है और ये हैं आज कुंभ नगर में होने वाले विशेष आयोजन:-

1-  भक्ति वेदांत नगर काशी सेक्टर 16 में श्रीमद् भागवत कथा सुबह नौ बजे से शुरू।
2-  अक्षयवट मंच सेक्टर-4 मेला क्षेत्र में शाम 5.30 बजे से 9.30 बजे तक। उपशास्त्रीय गायन, नई दिल्ली की रहने वाली सुश्री सुनंदा शर्मा द्वारा। नई दिल्ली की रामलीला श्रीराम भारती कला केन्द्र, नई दिल्ली द्वारा।
3-  ऋषि भारद्वाज मंच द्वारा मेला क्षेत्र के सेक्टर-6 में कई कार्यक्रम शाम 5.30 बजे से 9.30 बजे तक।
-ढिंढिया लोकनृत्य, सुश्री बीना सिंह, प्रयागराज। -रागिनी गायन ब्रह्म पाल नागर, नोएडा। -उत्तरांचल के लोकनृत्य की प्रस्तुती विक्रम विष्ट, लखनऊ। -थाईलैंड की रामलीला का आयोजन प्रदर्शनकारी विभाग, संस्कृति विभाग, थाइलैंड सरकार की ओर से।
4-  यमुना मंच द्वारा सेक्टर-17 मेला क्षेत्र में कई कार्यक्रम शाम 5.30 बजे से 9.30 बजे तक।
– राउतनाचा, करमा एवं सुगा नृत्य-सुश्री उर्वशी साहू, छत्तीसगढ़ (दो प्रस्तुती)। -सूफी गायन- जेएस आर मधुकर मुम्बई द्वारा। -अंकिया नाट- हेमचंद्र गोस्वामी असम (तीन प्रस्तुति) प्रथम। – रामलीला उत्तर कमलाबरी सत्र शंकरदेव कृष्टि संघ असम (तीन प्रस्तुति) प्रथम।
5- सरस्वती मंच द्वारा सेक्टर 13 मेला क्षेत्र में कई कार्यक्रम शाम 5.30 बजे से 9.30 बजे तक। -राजानाहर सिंह (नाटक)- सुदेश शर्मा चंडीगढ़। -सम्राट अशोक (नाटक) चितरंजन त्रिपाठी/ मनोज शर्मा, उत्तर प्रदेश
6-  मोरारी बापू की रामकथा निम्बार्क नगर मुक्ति मार्ग सेक्टर-13 में सुबह 9.30 बजे से 1.00 बजे तक

]]>