President congratulates on UP’s foundation day! – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 24 Jan 2020 07:45:34 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 यूपी के स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति ने दी बधाई! https://www.shauryatimes.com/news/75558 Fri, 24 Jan 2020 07:45:34 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=75558 नई दिल्ली : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के 70वें स्थापना दिवस की बधाई देते हुए राज्य की प्रगति और विकास की कामना की। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने संदेश में कहा, उत्तर प्रदेश दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। उत्तर प्रदेश भारत का ह्रदय प्रदेश है। धर्म, संस्कृति, साहित्य, राजनीति, कला की मुख्य धाराएं यहीं से फूटी हैं। मैं कामना करता हूं कि यह प्रदेश निरंतर प्रगति और विकास की राह पर आगे बढ़े। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश की स्थापना 24 जनवरी 1950 को हुई थी।

]]>