president ram nath kovind – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 20 Jul 2021 18:26:51 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 ईद उल जुहा पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को दी बधाई https://www.shauryatimes.com/news/111651 Tue, 20 Jul 2021 22:22:00 +0000 https://www.shauryatimes.com/?p=111651
ईद उल जुहा पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को दी बधाई

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ईद-उज़-ज़ुहा के अवसर पर देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। श्री कोविंद ने ईद उल अजहा की पूर्व संध्या पर मंगलवार को कहा, “ईद-उज़-ज़ुहा के अवसर पर मैं सभी देशवासियों, विशेषकर हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को मुबारकबाद देता हूं और उनकी बेहतरी की दुआ करता हूं।”

राष्ट्रपति ने कहा, ” ईद-उज़-ज़ुहा प्रेम, त्‍याग और बलिदान की भावना के प्रति आदर व्‍यक्‍त करने और समावेशी समाज में एकता और भाईचारे के लिए मिलकर कार्य करने का त्‍योहार है।” श्री कोविन ने आगे कहा, “ईद का त्‍योहार अपनी खुशियों को साझा करने का और गरीबों व बेसहारा लोगों की भरपूर मदद करने का अवसर भी होता है।” उन्होंने कहा, “आइए, हम सब मिलकर कोविड महामारी से बचाव के उपाय अपनाते हुए, समाज के हर वर्ग की खुशहाली और भलाई के लिए काम करने का संकल्‍प लें।”

]]>
राष्ट्रपति से मिले अर्मेनिया और वियतनाम में भारत के राजदूत https://www.shauryatimes.com/news/49762 Tue, 23 Jul 2019 16:59:09 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=49762 नई दिल्ली : अर्मेनिया में भारत के राजदूत किशन दान देवल और वियतनाम में भारत के राजदूत प्रणय कुमार वर्मा ने मंगलवार को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से अलग-अलग मुलाकात की। किशन दान देवल भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस’) के 2003 बैच के अधिकारी हैं। वह इससे पहले मॉरीशस में भारत के उप उच्चायुक्त थे। प्रणय कुमार वर्मा 1994 कैडर के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं। वह इससे पहले विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात थे। इसके अलावा गुजरात विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष रमनलाल वोरा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल और डॉ. बालमुकुंद अग्रवाल, समन्वयक, प्रतिभा विकास परिषद, कानपुर के साथ आए एक अन्य प्रतिनिधिमंडल ने भी राष्ट्रपति से मुलाकात की।

 

]]>